फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइली हमले: गाजा में 72 नागरिकों और लेबनान में तीन पत्रकारों की मौत; रोटी की कतार में खड़े लोगों पर हमला

Fri, 25 Oct 2024 11:53 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत (लेबनान)

सार

पश्चिम एशिया में अशांति का दौर जारी है। गाजा में इस्राइली हमले में 72 लोग मारे गए हैं। दूसरी तरफ लेबनान में भी इस्राइली सेना कार्रवाई कर रही है, जहां तीन पत्रकार मारे गए हैं। खान यूनिस शहर में रोटी लेने की कतार में खड़े लोगों पर हमला किए जाने की खबर है। 
विज्ञापन
गाजा में हमलों से नष्ट घर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजा में आपूर्ति की कमी और युद्धविराम के बढ़ते वैश्विक दबाव के बीच बृहस्पतिवार देर रात से शुक्रवार के बीच इस्राइल ने कई हमले किए। इन हमलों में गाजा में 72 लोग और लेबनान में तीन पत्रकार मारे गए। गाजा में 38 मौतें दक्षिणी गाजा के खान यूनिस में उस वक्त हुई, जब लोग हाल के दिनों में शहर की एकमात्र बेकरी के बाहर रोटी के लिए कतार में खड़े थे। दूसरा हमला दक्षिण-पूर्वी लेबनान में पत्रकारों के आवास परिसर पर हुआ जहां तीन मीडिया कर्मचारी मारे गए। 
विज्ञापन


स्थानीय समाचार चैनल 'अल जदीद ने हमला स्थल के फुटेज प्रसारित किए जिसमें ढही हुई इमारतें और कारें धूल-मलबे से ढकी दिखाई दीं। इस्राइली सेना ने हमले से पहले कोई चेतावनी भी जारी नहीं की। शुक्रवार तड़के हुए हमलों में मारे गए पत्रकारों में दो कर्मी कैमरा ऑपरेटर गस्सान नजर व प्रसारण तकनीशियन मो. रिदा शामिल हैं। इसके अलावा हसबाया क्षेत्र में हुए हवाई हमले में कैमरा ऑपरेटर विसम कासिम की मौत हो गई। 'अल-मनार' टीवी के इन पत्रकारों की मौत पर चैनल ने दुख जताया। इसके अलावा इस्राइली सेना ने गाजा में भी हमले जारी रखे। यहां 72 फलस्तीनी मारे गए हैं।

इस्राइली बलों ने उत्तरी गाजा के कमाल अदवान अस्पताल पर भीषण बमबारी की। यह जानकारी अस्पताल के स्टाफ ने दी। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इस्त्राइली हमलों में 7 अक्तूबर 2023 के बाद से अब तक
विज्ञापन

42,000 से ज्यादा फलस्तीनी मारे जा चुके हैं, जबकि इस दौरान पत्रकार सुरक्षा समिति ने 128 पत्रकार के मारे जाने का दावा किया है। 

नेतन्याहू को आरोपित करने वाले पर दुराचार का आरोप
इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के अभियोजक करीम खान पर एक महिला सहयोगी को यौन संबंध बनाने के लिए वर्ष भर से अधिक समय तक मजबूर करने के आरोप लगे हैं। खान ने खुद पर लगे आरोपों से इन्कार करते हुएकहा, ये आरोप उन्हें बदनाम करने के लिए इस्राइली खुफिया अभियान के तहत लगाए गए होंगे।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाराजगी
पत्रकारों की हत्या के विरोध में प्रेस पैरोकार समूहों व यूएन विशेषज्ञों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाराजगी जताई है। हालांकि, इस्राइल ने कहा है कि वह जानबूझकर किसी को भी निशाना नहीं बना रहा है। इस्राइल ने गाजा में मिले दस्तावेजों का हवाला देते हुए अल जजीरा के लिए काम करने वाले पत्रकारों पर लड़ाका समूहों का सदस्य होने का आरोप लगाया है।

पीड़ा दिखाने वाले खुद खबर बन गए
दक्षिण लेबनान में 'अल-मनार' टीवी के जाने माने पत्रकार अली शोएब ने कहा, उनके साथ महीनों से काम कर रहे कैमरा ऑपरेटर की मौत हो गई। शोएब ने कहा, हम समाचारों की रिपोर्टिंग कर रहे थे और पीड़ितों की पीड़ा को दिखा रहे थे और अब हम ही समाचार बन गए हैं। हम इस्त्राइल के अपराधों के कारण पीड़ित हैं।

एक साल पहले शुरू हुई लड़ाई, अब तक 44 हजार से अधिक मौतें
गौरतलब है कि एक साल 20 दिन पहले हमास के लड़ाकों ने इस्राइल पर हमला किया था। इन हमलों के बाद इस्राइली सेना ने पलटवार किया और गाजा समेत कई इलाकों में हमास के ठिकानों पर हमले किए। बीते एक साल से अधिक समय से जारी इस लड़ाई में अब तक 44 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें