फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान ने फिर यूएई को बनाया निशाना: दो की मौत; पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों में जुटे रूस ने कही ये बात

Tue, 10 Mar 2026 09:35 PM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

यूएई पर हुए ड्रोन और मिसाइल हमलों में दो और लोगों की मौत हो गई है, जिससे कुल मृतकों की संख्या छह पहुंच गई है। सेना ने कई मिसाइलों और ड्रोनों को नाकाम किया है। इस बीच, रूस ने ईरान से बात कर तनाव कम करने और कूटनीतिक रास्ता निकालने का प्रस्ताव दिया है।

विज्ञापन
ईरान संकट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश पर हुए हालिया हमलों में दो और लोगों की जान चली गई है। इसके साथ ही लड़ाई शुरू होने से अब तक मृतकों की कुल संख्या छह हो गई है। मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में नौ ड्रोन गिरे।
विज्ञापन


क्या बोला रक्षा मंत्रालय?
सुरक्षा अभियानों की जानकारी देते हुए मंत्रालय ने कहा कि उन्होंने हमलों की इस ताजा लहर के दौरान 8 मिसाइलों और 26 ड्रोनों को हवा में ही मार गिराया। संघर्ष की शुरुआत से अब तक अलग-अलग देशों के कुल 122 लोग घायल हुए हैं। मंत्रालय ने साफ किया कि वे किसी भी खतरे का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और देश की सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखेंगे।

ये भी पढ़ें:  Iran Crisis: ईरान के लिए आज कयामत की रात, अमेरिका के रक्षा मंत्री की चेतावनी- आसमान से होगी बारूद की बारिश
विज्ञापन


सर्गेई लावरोव ने ईरान के विदेश मंत्री से की बात
इसी बीच, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मंगलवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने क्षेत्र के बिगड़ते हालात पर चर्चा की। बातचीत के दौरान लावरोव ने कहा कि मॉस्को इस विवाद का राजनीतिक और कूटनीतिक समाधान चाहता है।
विज्ञापन


लावरोव ने अराघची को भरोसा दिलाया कि रूस तनाव कम करने की कोशिशों में मदद करने के लिए तैयार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शांति की इस प्रक्रिया में ईरान और उसके पड़ोसी देशों के सुरक्षा हितों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। रूस का मानना है कि बातचीत से ही इस संकट को सुलझाया जा सकता है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें