कतर के प्रधानमंत्री ने तेहरान में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से मुलाकात की। दोनों ने क्षेत्रीय तनाव कम करने और बातचीत पर चर्चा की। वहीं, मोहसेन रेजाई ने अमेरिका और इस्राइल को गंभीर टकराव की चेतावनी दी। उन्होंने इस्राइल के प्रधानमंत्री को नरक भेजने की धमकी दी।
कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी ने गुरुवार को तेहरान में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से मुलाकात की। इसके साथ ही ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव, मेजर जनरल मोहसेन रेजाई ने चेतावनी दी है।
यह बैठक क्यों अहम है?
यह बैठक कतर के प्रधानमंत्री की तेहरान यात्रा के दौरान हुई। इस यात्रा में उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची और ईरान के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की, जबकि क्षेत्रीय देश कूटनीति को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं।
ईरान ने इस बैठक पर क्या कहा?
ईरान के राष्ट्रपति के आधिकारिक बयान के अनुसार, पेजेशकियन ने कहा कि हाल की 'कड़वी घटनाओं' के बावजूद ईरान और कतर 'दो मित्र और भाई देश' बने हुए हैं। दोनों देशों के बीच के मुद्दों को आपसी समझ से सुलझाया जा सकता है। पेजेशकियन ने यह भी कहा कि ईरान युद्ध या संघर्ष को बढ़ाना नहीं चाहता है। वह बातचीत के जरिए पहले बनी सहमतियों को लागू करने का आह्वान किया।