संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का सैन्य कार्रवाई कोई समाधान नहीं है। उन्होंने सभी पक्षों से दोबारा वार्ता शुरू करने और समझौता करने की अपील की।
एंटोनियो गुटेरेस ने एक्स पर लिखा, हफ्तों से जारी तबाही और संकट के बाद यह स्पष्ट है कि पश्चिम एशिया के मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं है। मैं फिर से बातचीत शुरू करने और समझौता करने की अपील करता हूं। संघर्ष विराम को पूरी तरह बनाए रखा जाना चाहिए। सभी उल्लंघन तुरंत बंद होने चाहिए। उन्होंने कहा, सभी पक्षों को अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार नौवहन की स्वतंत्रता का सम्मान करना चाहिए, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य भी शामिल है।