फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होर्मुज में तनाव बढ़ा: माइंस की चपेट में आए चौथे तेल टैंकर में आग लगी, ओमान में एक अन्य जहाज पर हमले की खबर

Tue, 17 Nov 2026 07:31 AM IST
ज्योति भास्कर एएनआई, तेहरान।

सार

होर्मुज जलडमरूमध्य में पिछले 24 घंटों में चार तेल टैंकर क्षतिग्रस्त हुए हैं। ईरानी नौसेना ने चौथे टैंकर में आग लगने की पुष्टि की है। जबकि एक अन्य घटना का जिक्र करते हुए यूकेएमटीओ ने कहा है कि ओमान में तट के पास जहाज पर हमले की सूचना मिली है।
विज्ञापन
होर्मुज में जहाजों पर हमले से तनाव (सांकेतिक) - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले 24 घंटों में होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास कम से कम चार तेल टैंकर क्षतिग्रस्त हुए हैं। ईरानी नौसेना ने बताया कि एक चौथा टैंकर समुद्र में बिछाई गई माइंस से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गया। वहीं, यूके समुद्री व्यापार संचालन (यूकेएमटीओ) एजेंसी के मुताबिक ओमान के तट पर एक अन्य टैंकर पर हमले की सूचना मिली है।

चकमा देने की ताक में था जहाज, माइंस से टकराने के बाद लगी आग

ईरानी नौसेना के अनुसार, यह टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य के पूर्वी हिस्से में नौसेना की तरफ से बिछाई गई माइंस से टकराने के बाद जल उठा। नौसेना ने आरोप लगाया कि जहाज अपने नेविगेशन प्रणाली को बंद करके एक प्रतिबंधित समुद्री क्षेत्र से गुजर रहा था। ईरानी राज्य प्रसारक इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (आईआरआईबी) ने यह जानकारी दी।

समन्वय के बिना प्रतिबंधित समुद्री क्षेत्रों में प्रवेश न करें

ईरानी नौसेना ने शिपिंग संचालकों को चेतावनी भी जारी की। इसमें कहा गया कि सशस्त्र बलों के समन्वय के बिना प्रतिबंधित समुद्री क्षेत्रों में प्रवेश न करें। नौसेना ने बताया कि अवैध आवाजाही करने पर इस इलाके में और जहाजों, पोतों और टैंकरों में आग लग सकती है, जिससे नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इस घटना में टैंकर को काफी क्षति हुई है। सुरक्षित मार्ग के लिए समुद्री नियमों और ईरान के सशस्त्र बलों के साथ समन्वय आवश्यक है।

क्या पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं?

ताजा घटना से पहले, ईरानी नौसैनिक बलों ने शनिवार को तीन तेल टैंकरों के विस्फोट होने और आग लगने की सूचना दी थी। ये टैंकर भी होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास नौसेना की तरफ से बिछाई गई माइंस से टकराए थे। यूकेएमटीओ ने अलग से बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक टैंकर पर हमला हुआ था। यह हमला ओमान के खासब से सात समुद्री मील दूर हुआ।

सुरक्षा चिंताएं क्यों बढ़ी हैं?

यूकेएमटीओ ने एक परामर्श में बताया कि तीसरे पक्ष ने इस घटना की सूचना दी थी। एजेंसी ने पुष्टि की कि चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित थे। हालांकि, जहाज को हुई क्षति की सीमा अभी अज्ञात बनी हुई है। यह घटना रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ी हुई समुद्री सुरक्षा चिंताओं के बीच हुई है। यह वैश्विक तेल परिवहन के लिए एक प्रमुख शिपिंग मार्ग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें