पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इस्राइल के बीच संघर्ष तेजी से बढ़ रहा है। मिसाइल हमले और जवाबी कार्रवाई से क्षेत्र में भय का माहौल है। इसी बीच चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से बात कर तुरंत युद्धविराम की अपील की। चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के ढांचे में रूस के साथ मिलकर शांति और सुरक्षा बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई है।
पश्चिम एशिया इस समय युद्ध की आग में धधक रहा है, जहां हालात हर घंटे और ज्यादा खतरनाक होते जा रहे हैं। ईरान, अमेरिका और इस्राइल के बीच सीधी टक्कर अब भीषण रूप ले चुकी है। एक महीने से ज्यादा समय से जारी संघर्ष में मिसाइल हमले, धमाके और जवाबी कार्रवाई ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। शहरों में दहशत का माहौल है, लोग सहमे हुए हैं और हालात नियंत्रण से बाहर जाते दिख रहे हैं, जिससे बड़े युद्ध का खतरा लगातार गहराता जा रहा है। ऐसे में अब संघर्ष को लेकर चीन और रूस सक्रिय होते दिख रहे हैं।
रूसी विदेश मंत्री ने भी जताई चिंता
दूसरी ओर रूस के विदेश मंत्री लावरोव ने भी पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते तनाव पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सैन्य अभियान तुरंत रोकने की जरूरत है और समाधान के लिए राजनीतिक और कूटनीतिक रास्तों पर लौटना जरूरी है। लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि रूस चीन के साथ मिलकर युद्धविराम और संघर्ष समाप्त करने में काम करेगा।
ये भी पढ़ें:- Iran War: 'नेतन्याहू के नक्शेकदम पर चले तो जल उठेगा पूरा क्षेत्र', ट्रंप की धमकियों पर ईरानी स्पीकर का पलटवार