फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार बनेगा तेहरान के लिए बुरा सपना?: ईरान युद्ध पर पीट हेगसेथ बोले- राष्ट्रपति ट्रंप कभी मजाक नहीं करते

Tue, 07 Apr 2026 04:38 AM IST
Shubham Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

क्या सच में मंगलवार ईरान के लिए एक बुरा सपना बनकर रह जाएगा? इस दिन रात आठ बजे अमेरिका ईरान के साथ युद्ध में ऐसा क्या करने वाला है, जिसने वैश्विक चिंता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है? ट्रंप के बाद अब अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी ईरान युद्ध को लेकर बहुत घातक संकेत दिए, अब इसके क्या मायने है? आइए समझते हैं।
विज्ञापन
पीट हेगसेथ, अमेरिकी रक्षा मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 39वें दिन में प्रवेश कर रहा है और पूरे क्षेत्र में तनाव अब भी चरम पर है। ऐसे में जहां एक ओर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ईरान को खुली धमकियों ने वैश्विक चिंताओं को बढ़ा रखा है। वहीं दूसरी ओर अब अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी ईरान युद्ध को लेकर बहुत बड़े संकेत दिए हैं।   

विज्ञापन


हेगसेथ ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर सोमवार को अब तक के सबसे ज्यादा हवाई हमले किए जाएंगे। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने साफ कहा कि अगर ईरान ने जल्द समझौता नहीं किया, तो मंगलवार को हमले और भी ज्यादा होंगे। हेगसेथ ने ईरान को चेताते हुए कहा कि ईरान समझदारी से फैसला करे, क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मजाक नहीं करते। बता दें कि हेगसेथ का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ट्रंप ने ईरान को तबाह करने के लिए मंगलवार रात आठ बजे तक का अल्टीमेटम दिया है। 

ये भी पढ़ें:- 'मुझे मेरे जैसे और लोगों की जरूरत': ईरान पर अपने विवादित पोस्ट को लेकर घिरे ट्रंप, कहा- आलोचकों की परवाह नहीं
विज्ञापन


एक ही रात में ईरान को खत्म कर सकता है अमेरिका- ट्रंप
इससे पहले व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर फिर से बड़ा बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका के पास इतनी सैन्य शक्ति है कि वह सिर्फ एक रात में पूरे ईरान को जड़ से मिटा सकता है। उन्होंने कहा वह रात कल भी हो सकती है। ट्रंप ने कहा कि पिछले 37 दिनों में अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ बड़ा हवाई अभियान चलाया है। इस दौरान 10,000 से ज्यादा उड़ानें भरी गईं और 13,000 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- 'मुझे मेरे जैसे और लोगों की जरूरत': ईरान पर अपने विवादित पोस्ट को लेकर घिरे ट्रंप, कहा- आलोचकों की परवाह नहीं

अमेरिकी सैन्य मिशन की भी दी जानकारी

इसके साथ ही प्रेस वार्ता में ट्रंप ने अमेरिकी सैन्य मिशन की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि अमेरिकी सेना ने अपने एक पायलट को बचाने के लिए अब तक का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। यह पायलट ईरान के अंदर यानी दुश्मन के इलाके में गिर गया था। वहां हालात बहुत ही ज्यादा खतरनाक थे। इस जांबाज पायलट को सुरक्षित निकालने के लिए अमेरिका ने अपने 200 सैनिकों को मिशन पर लगाया था। इस पूरे ऑपरेशन में 21 अमेरिकी विमानों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें