ईरान ने बहरीन की सरकारी तेल कंपनी पर किया हमला
- फोटो : adobe stock
पश्चिम एशिया में अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच शुरू हुआ युद्ध तेजी से पूरे क्षेत्र में फैल गया है। 28 फरवरी से शुरू हुए इस संघर्ष ने कुछ ही दिनों में लेबनान, खाड़ी देशों और वैश्विक ऊर्जा बाजारों तक असर डाल दिया। इसी बीच बहरीन की सरकारी तेल कंपनी ने सोमवार को अपने शिपमेंट के लिए फोर्स मेज्योर की घोषणा कर दी। दरअसल, ईरान के हमले में उसकी रिफाइनरी में आग लग गई थी।
यह भी पढ़ें- पश्चिम एशिया संघर्ष: इस्राइली हमले में घायल हुए खामेनेई के बेटे मोजतबा, बढ़ते हमलों के बीच आईडीएफ का बड़ा दावा
बहरीन की सरकारी समाचार एजेंसी ने अप्रत्याशित घटना (फोर्स मेज्योर) की घोषणा की, जो एक कानूनी प्रक्रिया है, जिसके तहत असाधारण परिस्थितियों के कारण कोई कंपनी अपने संविदात्मक दायित्वों से मुक्त हो जाती है। कंपनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे क्षेत्रीय संघर्ष और हाल ही में उसके रिफाइनरी परिसर पर हुए हमले से कंपनी के संचालन प्रभावित हुए हैं।
यह भी पढ़ें- 'इस्राइल को तबाह कर देता ईरान': बढ़ते हमलों के बीच ट्रंप बोले- नेतन्याहू के साथ करेंगे जंग खत्म करने का फैसला
कोई हताहत नहीं हुआ
उसने इस बात पर जोर दिया कि स्थानीय मांग को अभी भी पूरा किया जा सकता है। बहरीन न्यूज एजेंसी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "अल मा'मीर में एक सुविधा को निशाना बनाकर की गई ईरानी आक्रामकता के कारण आग लग गई, जिसमें भौतिक क्षति की सूचना मिली है, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं, अधिकारियों ने अग्निशमन प्रक्रिया शुरू कर दी है।"