फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: मालदीव के राष्ट्रपति, विदेश-पर्यटन मंत्रालय की वेबसाइटें बंद, आधिकारिक कारणों की पुष्टि नहीं

Sun, 07 Jan 2024 01:34 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू, विदेश मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइटें बंद हो गई है। हालांकि, वेबसाइट के काम न करने का मुख्य कारण अब तक सामने नहीं आ पाया है। सरकार की ओर से भी अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
World News - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू, विदेश मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइटें बंद हो गई है। हालांकि, वेबसाइट के काम न करने का मुख्य कारण अब तक सामने नहीं आ पाया है। सरकार की ओर से भी अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बता दें, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद से भारत और लक्षद्वीप सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है।  

विज्ञापन


लेबनान ने इस्राइल पर दागे 62 रॉकेट, यूएन बोला-गाजा तबाह
इस्राइली सेना ने कहा कि शनिवार को लेबनान से उत्तरी इस्राइल को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की गई है। लेबनान से यह कार्रवाई हिजबुल्ला ने की और हमास सहयोगी तथा शीर्ष नेता सालेह अल-अरौरी की हत्या की शुरुआती प्रतिक्रिया में उसने इस्राइल पर 62 रॉकेट दागे। उधर, संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि इस्राइल-हमास के 3 माह के युद्ध में गाजा अब तबाह हो गया है और रहने लायक नहीं रह गया है।
संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के अवर सचिव मार्टिन ग्रिफिथ्स ने चेताया, गाजा में भुखमरी का खतरा है तथा वहां एक भीषण सार्वजनिक स्वास्थ्य आपदा की स्थिति पैदा हो सकती है। शनिवार को इस्राइल-लेबनान में रॉकेट-मिसाइल जंग चली।
विज्ञापन


गाजा का अधिकांश हिस्सा मलबे में तब्दील
गाजा पट्टी का अधिकांश हिस्सा पहले ही मलबे में तब्दील हो चुका है। खान यूनिस और राफा के दक्षिणी शहरों के साथ-साथ मध्य गाजा के कुछ हिस्सों में रात भर हवाई हमले जारी रहे। इस्राली सेना ने कहा कि उसके सैनिकों ने पिछले 24 घंटों में गाजा में 100 से अधिक लक्ष्यों को निशाना बनाया जिसमें कई मौतें हो गई हैं।

न्यूयॉर्क फेड निदेशक मंडल में नियुक्त किए गए राजीव शाह
रॉकफेलर फाउंडेशन के अध्यक्ष और यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) के पूर्व प्रमुख डॉ राजीव शाह को फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ न्यूयॉर्क के निदेशक मंडल में नियुक्त किया गया है। शाह की फेडरल रिजर्व सिस्टम के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स द्वारा 31 दिसंबर, 2026 को खत्म होने वाले 3 वर्षीय कार्यकाल के लिए न्यूयॉर्क फेड बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में क्लास सी निदेशक के रूप में नियुक्ति हुई है। 

पाक : प्रमुख दलों ने 8 फरवरी को ही चुनाव कराने की मांग की
पाकिस्तान में सभी प्रमुख सियासी दलों ने आम चुनाव कार्यक्रम में कोई बदलाव न करने की मांग की है। सभी सियासी दलों ने 8 फरवरी को होने वाले आम चुनावों में देरी के लिए सीनेट द्वारा पारित विवादास्पद प्रस्ताव पर हैरानी जताई। सीनेट ने ठंड, सुरक्षा चिंताओं के चलते आम चुनाव में देरी संबंधी गैर-बाध्यकारी प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस प्रस्ताव के बाद सभी राजनीतिक दलों का एकजुट रुख सामने आया।

आईटी कंपनी ने भेजा मेल...दोबारा  आवेदन मत करना, हुआ वायरल
अमेरिका की एक सॉफ्टवेयर ऑटोमेशन कंपनी में फ्रंट एंड सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद के लिए एक उम्मीदवार ने परीक्षा दी थी। बाद में कंपनी ने उम्मीदवार को मना करने के बजाय ईमेल के जरिए आलोचनात्मक लहजे में करीब 400 शब्दों का एक मेल किया जिसमें लिखा था...'दोबारा आवेदन मत करना। कठोर लहजे में लिखे गए इस मेल की स्क्रीनशॉट को सोशल मीडिया रेडिट पर पोस्ट कर दिया गया। देखते ही देखते यह वायरल हो गया और अब तक 3,800 से अधिक कमेंट और 18,000 से अधिक अपवोट (लाइक) मिल चुके हैं। कई लोगों ने इस आपत्तिजनक संदेश के लिए कंपनी की आलोचना भी की है।

सिंगापुर में चरम पर कोरोना अमेरिका में भी बढ़ रहे मरीज  
सिंगापुर और अमेरिका में कोविड-19 संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। सिंगापुर में चिकित्सकों का मानना है कि यह चरम पर है और कुछ अस्पतालों में सामान्य से अधिक करीब 50-60% मरीज आ रहे हैं। यहां डॉक्टर्स आगामी माह में संक्रमण में संभावित वृद्धि पर नजर बनाए हुए हैं। उधर, अमेरिकी रोग नियंत्रण-रोकथाम केंद्र ने कहा, कोविड का जेएन.1 संस्करण यूरोप-एशिया में भी तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिका में 62% मामलों में यही जिम्मेदार है। 

बच्चों के सोशल मीडिया कानून को चुनौती
टिकटॉक, स्नैपचैट, मेटा और अन्य प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों का प्रतिनिधित्व कर रहे व्यापार समूह ‘नेटच्वाइस’ ने उस लंबित कानून को लेकर ओहायो राज्य सरकार पर मुकदमा किया जिसमें बच्चों को सोशल मीडिया एप का उपयोग करने के लिए अभिभावकों की सहमति लेने की आवश्यकता होगी। ‘नेटच्वाइस’ ने दलील दी कि ओहायो का कानून असांविधानिक रूप से भाषण की आजादी को रोकता है और यह जरूरत से अधिक व्यापक एवं अस्पष्ट है। एजेंसी

ब्रिटेन : कंप्यूटर सिस्टम की गड़बड़ी की सजा भुगत रहे 700 डाक कर्मचारी
ब्रिटेन में न्याय प्रक्रिया में हुई गलती के कारण पुलिस ने डाकघर में धोखाधड़ी की जांच दोबारा शुरू की दी है, जिसमें 700 पोस्टमास्टरों पर दोषपूर्ण कंप्यूटर सिस्टम के जरिये पैसे हड़पने का आरोप लगा था, जबकि इसका असल जिम्मेदार दोषपूर्ण कंप्यूटर सिस्टम था। इसमें डाकघर शाखा प्रबंधकों को धोखाधड़ी का दोषी मानते हुए उन्हें सजा एवं जुर्माना लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें