फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'2016 में ट्रंप को जिताने में फेसबुक से मिली थी मदद, वह फिर जीत सकते हैं'

Wed, 08 Jan 2020 03:59 PM IST
अमित मंडल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन
फेसबुक के एक अधिकारी ने कहा है कि दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्क ने अनजाने में डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस पहुंचने में मदद की। अधिकारी ने कहा कि 2020 चुनाव में भी ट्रंप फेसबुक पर कैंपेन के जरिए दोबारा जीत सकते हैं। 
विज्ञापन


फेसबुक से मिली ट्रंप को जीत 

फेसबुक के कार्यकारी अधिकारी एंड्रयू बोसवर्थ ने अपने निजी फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में यह बात कही। इससे पहले बोसवर्थ ने एक आंतरिक मेमो लिखा था जिसे न्यूयॉर्क टाइम्स ने प्रकाशित किया।

बोसवर्थ ने कहा, तो क्या डोनाल्ड ट्रंप की जीत के लिए फेसबुक जिम्मेदार था? इसका जवाब हां है। लेकिन इसके पीछे वह कारण नहीं है जो सब सोच रहे हैं। 

सबसे अच्छा था ट्रंप का अभियान
 
उन्होंने कहा कि ट्रंप इसलिए नहीं निर्वाचित हो गए कि उसमें रूस या कैम्ब्रिज एनालिटिका का हाथ था। उनका निर्वाचन इसलिए हुआ क्योंकि मैंने अब तक जितने विज्ञापनदाताओं का डिजिटल विज्ञापन अभियान देखा था, उनमें उनका अभियान सबसे अच्छा था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फेसबुक की विज्ञापन नीतियां पहले वाली ही हैं, इसलिए 2020 चुनाव का परिणाम वही हो सकता है जो चार साल पहले था।

बोसवर्थ ने कहा कि अगर लोगों के मन को बिना जीते परिणाम बदलते हैं तो लोकतंत्र सिर्फ नाम का रह जाएगा और अगर यह भी तय किया जाता है कि लोगों के पास कौन सी सूचनाएं होंगी और वह क्या कहेंगे तो लोकतंत्र रह ही नहीं जाएगा।

बता दें कि ट्रंप प्रशासन ने राष्ट्रपति चुनाव में लोगों का समर्थन हासिल करने के लिए प्रभावी तरीके से फेसबुक का इस्तेमाल किया था। सोशल नेटवर्क ने इसके लिए भी आगाह किया कि ऐसे कदम न उठाएं जाएं, जिससे स्वतंत्र राजनीतिक बहस का गला घोंट दिया जाए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें