फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-US: 'हम अमेरिकी परमाणु पनडुब्बी को संभालने में सक्षम'; तैनाती के आदेश पर ट्रंप को रूस का जवाब

Sun, 03 Aug 2025 04:42 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/मॉस्को
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

रूस के नजदीक दो परमाणु पनडुब्बियों की तैनाती के फैसले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस के ही सांसद ने करारा जवाब दिया है। रूसी सांसद विक्टर वोडोलात्स्की ने कहा है कि रूस के पास पहले से ही इतनी न्यूक्लियर सबमरीन हैं कि वे अमेरिका की दो पनडुब्बियों को संभाल सकते हैं। विक्टर ने कहा, दुनिया के महासागरों में रूस की परमाणु पनडुब्बियों की संख्या अमेरिका से कहीं ज्यादा है। ट्रम्प जिन दो सबमरीन को भेज रहे हैं, वे पहले से ही हमारे निशाने पर हैं। इसलिए अब इस पर अलग से प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है। एजेंसी

विज्ञापन


मुझे सावधान रहना होगा : ट्रंप
पनडुब्बियों के स्थानांतरण पर ट्रंप ने कहा, हमें ऐसा करना ही था। हमें बस सावधान रहना होगा। धमकी दी गई थी। हमें लगा कि यह उचित नहीं है, इसलिए मुझे बहुत सावधान रहना होगा। वह बोले, मैं ऐसा अपने लोगों की सुरक्षा के लिए कर रहा हूं। जब आप परमाणु शक्ति की बात करते हैं, तो हमें तैयार रहना होगा।

रूस न तो इस्राइल है और न ही ईरान
दरअसल ट्रंप ने मेदवेदेव को नाकाम पूर्व रूसी राष्ट्रपति बताया था। जवाब में मेदवेदेव बोले, ट्रंप रूस के साथ अल्टीमेटम गेम खेल रहे हैं। उन्हें याद रखना चाहिए कि रूस न तो इस्राइल है और न ही ईरान। हर नया अल्टीमेटम युद्ध में ले जाने वाला कदम होता है। इसके बाद ही ट्रंप ने रूस के करीब परमाणु पनडुब्बियों की तैनाती का आदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें