इस्राइल पर ईरान का हमला।
- फोटो : PTI
ये भी पढ़ें: इस्राइली हमले के बाद ईरान का पलटवार, 10 पॉइंट में जानिए दोनों देशों के संघर्ष में अब तक क्या हुआ
उत्तरी इस्राइल की ओर भाग रहे लोग
ईरान के हमलों के बाद इस्राइल रक्षा बल ने बताया कि इस्राइल में सायरन बजने के बाद लोग उत्तरी इसाइल की ओर भाग रहे हैं। आईडीएफ के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशनी ने बढ़ते तनाव के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि आइए स्पष्ट कर दें- ईरान और सिर्फ ईरान ही मध्य पूर्व में मौजूदा तनाव के लिए जिम्मेदार है। परमाणु हथियार हासिल करने और इस्राइल को खत्म कर देने की उनकी चाहत ही हमें यहां तक ले आई है। उन्होंने कहा कि इस्राइल ने एक हजार मील दूर से काम करते हुए ईरान के ठिकानों पर सटीक हमले किए। जवाब में ईरान ने नागरिक आबादी की ओर अंधाधुंध मिसाइलें दागीं।
ये भी पढ़ें: ईरान के खिलाफ भी इस्राइल ने अपनाई लेबनान पर किए हमलों जैसी रणनीति; मोसाद ने पहले ही कर दिया था ये काम
खामेनेई ने दी चेतावनी
इस्राइल के हमले के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा कि इस्राइली शासन ने बड़ी गलती की है, एक गंभीर त्रुटि की है, और लापरवाह काम किया है। इसका परिणाम यहूदियों के शासन को बर्बाद कर देगा। ईरानी राष्ट्र अपने लोगों के खून का बदला लिए बिना नहीं रहेगा, न ही वह अपने हवाई क्षेत्र के उल्लंघन को अनदेखा करेगा। हमारे सशस्त्र बल तैयार हैं, और देश के अधिकारी और सभी लोग सशस्त्र बलों के पीछे हैं।