फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran-Israel: 'तेहरान को नहीं थी सात अक्तूबर के हमास के हमले की जानकारी', ईरान ने इस्राइल के दावे को किया खारिज

Sun, 13 Oct 2024 05:37 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान

सार

Israel: ईरान ने इस्राइल के दावों को खारिज करते हुए कहा कि पिछले साल सात अक्तूबर के हमास के हमलों के बारे में उसे पहले से जानकारी नहीं थी। तेहरान ने कहा कि ये दावे मनगढ़ंत हैं। 
विज्ञापन
ईरान ने इस्रायल के दावों का किया खंडन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान ने पिछले साल सात अक्तूबर के हमास के हमलों को लेकर इस्राइल के दावों को खारिज किया है। तेहरान ने दावा किया कि उसे इन हमलों की पहले से ही जानकारी नहीं थी। ईरान के न्यूयॉर्क स्थित स्थायी मिशन ने उन मीडिया रिपोर्ट्स पर यह प्रतिक्रिया दी है, जिनमें इस्राइल की ओर से दावा किया जा रहा था कि तेहरान को इन हमलों की योजना के बारे में जानकारी थी। 
विज्ञापन


ईरान मिशन ने जारी किया बयान
मिशन ने कहा, दोहा में हमास की राजनीतिक शाखा के अधिकारियों ने इस हमले को लेकर कहा किया है कि उन्हें हमले के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और केवल गाजा स्थित हमास की सैन्य शाखा ही हमले की योजना बनाने, निर्णय लेने और निर्देशन के लिए जिम्मेदार थी। हमले को आंशिक या पूरी तरह से ईरान या हिजबुल्ला से जोड़ने का कोई भी दावा मनगढ़ंत है। 

विदेशी मीडिया की रिपोर्ट
इससे पहले, शनिवार को न्यूयॉर्क टाइम्स ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में बताया था कि हमास की गोपनीय बैठकों के मिनट्स में सात अक्तूबर के हमले की योजना का विस्तृत विवरण है। इन मिनट्स को इस्राइली सेना ने हासिल किया। इसमें यह भी बताया गया था कि हमसा की राजनीतिक शाखा के प्रमुख याह्या सिनवार ने इस हमले में शामिल होने के लिए ईरान और हिजबुल्ला को मनाने की कोशिश की। 
विज्ञापन




हमास का इस्राइल पर हमला
सात अक्तूबर को हमास ने दक्षिण इस्राइल पर अभूतपूर्व हमला किया था। जिसमें करीब 1,200 इस्राइली मारे गए थे और 250 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया गया था। इस हमले के जवाब में इस्राइली सेना गाजा में बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की। इस्राइली हमलों में अब तक 40 हजार से ज्यादा फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। ईरानी अधिकारियों ने बार-बार कहा है कि उन्हें इस हमले की पहले से कोई जानकारी नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें