फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब देशों में टीकाकरण के काम में चुनौती बनेगी युद्ध और अस्थिरता की समस्या: यूनिसेफ

Sun, 27 Dec 2020 04:47 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डार मंगी (पाकिस्तान)
विज्ञापन
UNICEF - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

यूनिसेफ के वैश्विक टीकाकरण के उप प्रमुख बेंजामिन श्रेइबर ने कहा है कि युद्ध और अस्थिरता के कारण गरीब देशों में टीकाकरण को लेकर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'सबसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र संघर्ष और हिंसा है जहां टीकाकरण के कार्यक्रम में बाधा पहुंचती है और ऐसे क्षेत्र जहां गलत सूचना प्रसारित की जा रही है वहां समुदाय की भागीदारी हतोत्साहित होती है।'


एशिया, अफ्रीका, मध्य पूर्व और लैटिन अमेरिका के कई गरीब और विकासशील देशों में परेशानियों का एक प्रमुख कारण हिंसा है और इन देशों में कोविड-19 के खिलाफ आबादी के बीच टीकाकरण कार्यक्रम को चलाया जाना है।
विज्ञापन


श्रेइबर ने कहा कि यूनिसेफ, जो दुनियाभर में टीकाकरण कार्यक्रम चलाता है, कोविड-19 टीकों की खरीद और वितरण में मदद करने के लिए कमर कस रहा है। उन्होंने कहा कि आधा अरब सीरिंज का भंडार कर लिया गया है और 70,000 रेफ्रिजरेटर उपलब्ध कराने का लक्ष्य है, जिनमें ज्यादातर सौर ऊर्जा से संचालित हैं।
विज्ञापन


यूनिसेफ की कार्यकारी निदेशक हेनरीटा फोर ने एक बयान में कहा कि एजेंसी का लक्ष्य अगले साल एक महीने में 850 टन कोविड-19 टीके का परिवहन करना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें