फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sudan: सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच झड़प, रॉकेट हमलों में 16 आम लोगों की मौत

Sun, 23 Jul 2023 01:16 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, खार्तूम

सार

सूडानी सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के बीच पहली बार 15 अप्रैल को संघर्ष शुरू हुआ था। इसके बाद से हिंसा में अब तक हजारों लोग लोग मारे गए हैं। 
विज्ञापन
सूडान में इस साल अप्रैल से ही सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष जारी है। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूडान के दारफुर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात सेना और अर्धसैनिक बलों (रैपिड सपोर्ट फोर्स) के बीच हुई झड़प में जमकर हथियारों के इस्तेमाल हुए हैं। आलम यह है कि दोनों तरफ से ही रॉकेट की बारिश की गई। इसमें 16 आम लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन


स्थानीय वकीलों की यूनियन के मुताबिक, यह झड़प मुख्य तौर पर न्याला के दक्षिण दारफुर में हुई थी। इसके अलावा पश्चिमी दारफुर में भी कुछ स्नाइपर शूटर्स द्वारा लोगों को निशाना बनाने की खबरें सामने आई हैं। सेना-आरएसएफ के बीच हुई इस झड़प के चलते हजारों की संख्या में लोग पश्चिमी दारफुर छोड़कर भाग रहे हैं। कई लोगों ने पड़ोसी देश चैड में शरण ली है। 

गौरतलब है कि सूडानी सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के बीच पहली बार 15 अप्रैल को संघर्ष शुरू हुआ था। इसके बाद से हिंसा में अब तक हजारों लोग लोग मारे गए हैं।  देश में खाद्य असुरक्षा का खतरा बढ़ गया है। 
विज्ञापन


सूडानी सेना के नेता अब्देल फतह अल-बुरहान और उनके डिप्टी, अर्धसैनिक आरएसएफ कमांडर मोहम्मद हमदान डागलो के वफादार सैनिकों के बीच अप्रैल के मध्य में सूडान में संघर्ष छिड़ गया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि देश को नियंत्रित करने की मांग कर रहे प्रतिद्वंद्वी जनरलों के बीच लड़ाई जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें