फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

War: ईरान समर्थित हिजबुल्ला-हूती विद्रोहियों ने किया खुली जंग का एलान, पश्चिम एशिया में युद्ध विस्तार के आसार

Thu, 01 Aug 2024 07:25 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा/दुबई

सार

आमतौर पर कतर में रहने वाला हनिये हमास की अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का चेहरा रहा है। हमास की सशस्त्र शाखा ने कहा, हनिये की मौत लड़ाई को नए आयामों तक ले जाएगी। इसके खतरनाक नतीजे होंगे।
विज्ञापन
इस्राइल-हमास - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेहरान और फलस्तीनी आतंकी गुट ने कहा कि हमास नेता इस्माइल हनिये की बुधवार को हुई हत्या व लेबनान में हिजबुल्ला के शीर्ष कमांडर फउद शुकर की मौत का बदला लिया जाएगा। इससे गाजा का युद्ध अब मध्य-पूर्व में फैलने के पूरे आसार हैं। पूरे क्षेत्र में इसे लेकर तनाव है। ईरान समर्थित हिजबुल्ला (लेबनान) और हूती विद्रोही (यमन) ने इस्राइल के खिलाफ खुली जंग का एलान किया है। वहीं, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातोल्ला खामनेई ने भी इस्राइल के खिलाफ सीधा हमला करने की बात कही है। 
विज्ञापन


हनिये हमास की अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का चेहरा 
आमतौर पर कतर में रहने वाला हनिये हमास की अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का चेहरा रहा है। हमास की सशस्त्र शाखा ने कहा, हनिये की मौत लड़ाई को नए आयामों तक ले जाएगी। इसके खतरनाक नतीजे होंगे। उधर, ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई का संकल्प लिया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा है कि अमेरिका क्षेत्र में बढ़ता तनाव कम करने की कोशिश में जुट गया है। हालांकि उन्होंने इस्राइल को पूरा समर्थन दिया। 

हमास बोला- हम जीतेंगे, कतर ने कहा-युद्ध का विस्तार होगा
हमास के वरिष्ठ अधिकारी सामी अबू जुहरी ने बताया, हनीये की इस्राइली कब्जे वाली यह हत्या एक गंभीर मामला है जिसका उद्देश्य हमास की इच्छा शक्ति को तोड़ना है। लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे। हमें जीत का पूरा भरोसा है। गाजा में युद्ध रोकने के उद्देश्य से वार्ता में मध्यस्थता कर रहे कतर ने हनिये की हत्या को गंभीर बताते हुए कहा कि इससे युद्ध का खतरनाक ढंग से विस्तार होगा। ऐसा प्रतीत होता है कि मिस्र और कतर की मध्यस्थता में युद्धविराम वार्ता विफल हो गई है।
विज्ञापन


चीन, रूस व फलस्तीन ने भी की निंदा
ईरान के शीर्ष सुरक्षा निकाय ने हनिये की मौत के बाद ईरानी रणनीति तय करने के लिए बैठक की। फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने हत्या की निंदा की और इस्राइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में फलस्तीनी गुटों से हड़ताल व बड़े पैमाने पर प्रदर्शन का आह्वान किया। चीन, रूस व तुर्किये ने भी हत्या की निंदा की है। हत्या ऐसे समय में हुई है जब गाजा में इस्राइल का अभियान 10वें माह के अंत की ओर बढ़ रहा है और युद्धविराम के कोई संकेत नहीं है। यानी युद्ध बढ़ सकता है।

तुर्किये का हमास को पूरा समर्थन
तुर्किये के विदेश मंत्रालय ने हमास प्रमुख की हत्या की निंदा कर फलस्तीनियों के प्रति संवेदना जताई है। उसने कहा, हनिये की तरह हजारों लोग अपने राज्य की रक्षा के लिए अपनी मातृभूमि में शांति से रहने को शहीद हो गए हैं। उसने इस्राइली सरकार पर शांति हासिल करने के इरादे की कमी का आरोप लगाया। तुर्किये ने हमास को समर्थन देते हुए कहा कि इस्राइली कार्रवाई पूरी तरह से अनुचित है और यदि मामला आगे बढ़ा तो वह खामोश नहीं बैठेगा। 

आतंकी योजनाएं बनाता था फउद
इस्राइली हमले में मारा गया फउद शुकर हिजबुल्ला का शीर्ष कमांडर था। इस्राइली सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने कहा, आतंकी फउद गोलान हाइट्स में मजदल शम्स नरसंहार के लिए भी जिम्मेदार था। इसमें 12 इस्राइली बच्चों की मौत हो गई थी। फउद शुकर हमलों की योजना बनाने और उनको एग्जीक्यूट करने में हिजबुल्ला नेता हसन नसरुल्ला का राइट हैंड था। 1983 में बेरूत में अमेरिकी मरीन बैराक पर हमले में भी वह शामिल था। अमेरिका ने उसकी जानकारी देने पर 50 लाख डॉलर का इनाम भी घोषित किया था। वह 1990 में तीन इस्राइली सैनिकों को अगवा करने में भी सीधेतौर पर शामिल रहा था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें