रोजाना छह से नौ हजार कदम चलने से दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा कम होता है। जर्नल 'सर्कुलेशन' में छपे शोध में अमेरिका व 42 अन्य देशों में 20 हजार से से ज्यादा लोगों पर यह विश्लेषण किया गया।
विज्ञापन
मैसाचुसेट्स यूनिवर्सिटी के प्रमुख लेखक डॉ. अमांडा पालुच ने कहा, शोध में शामिल लोगों की उम्र 63 वर्ष थी, जिसमें 52% महिलाएं थीं। रोजाना दो हजार कदम चलने वालों की तुलना में प्रतिदिन छह से नौ हजार कदम चलने वालों में दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा 40-50 फीसदी कम देखा गया।