फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wagner Chief: रूस में क्रैश हुए विमान में सवार थे वैगनर प्रमुख, रूसी विमानन एजेंसी ने की पुष्टि, 10 की मौत

Thu, 24 Aug 2023 02:37 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

रूस के मॉस्को के उत्तर में एक निजी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 10 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त विमान के यात्रियों की सूची में वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन का नाम भी शामिल है और उनकी भी इस दुर्घटना में मौत हो गई। 
विज्ञापन
वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस की राजधानी मॉस्को के उत्तर में एक निजी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 10 लोगों की मौत हो गई। जिसमें वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन भी शामिल हैं। रूसी विमानन एजेंसी ने वैगनर प्रमुख के दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार होने की पुष्टि की है। एजेंसी ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त विमान में वैगनर प्रमुख प्रिगोझिन सवार थे, इस हादसे में कोई यात्री जीवित नहीं बचा। यानी वैगनर प्रमुख की इस दुर्घटना में मौत हो गई है। 

विज्ञापन

  इससे पहले मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार यात्रियों की सूची में वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन का नाम भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहे जेट में सात यात्री और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे। जेट मॉस्को के उत्तर में टवेर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए कई वीडियो में जेट को दुर्घटनाग्रस्त होते दिखाया गया है, लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है यह कहना अभी मुश्किल है।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि विमान में तीन पायलट और सात यात्री सवार थे। दुर्घटना की जांच की जा रही है। वहीं, सोशल मीडिया टेलीग्राम पर अपुष्ट रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि विमान को रूसी हवाई सुरक्षा बलों ने मार गिराया।
विज्ञापन


पुतिन के खिलाफ की थी बगावत
वैगनर ग्रुप क्रेमलिन-सहयोगी भाड़े का बल है और इसका प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन है। येवगेनी प्रिगोझिन ने जून में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत कर दी थी और अपने सैनिकों के साथ मॉस्को की तरफ चढ़ाई कर दी थी, हालांकि बेलारूस के मध्यस्था करने के बाद वह पीछे हट गए थे। इससे पहले येवगेनी प्रिगोझिन का निजी सैन्य बल वैगनर यूक्रेन के खिलाफ रूस की नियमित सेना के साथ लड़ चुका है। 

प्रिगोझिन का जन्म 1961 में हुआ था
प्रिगोझिन का जन्म 1 जून 1961 में लेलिनग्राद में हुआ था। इस शहर को अब सेंट पीटर्सबर्ग के नाम से जाना जाता है। प्रिगोझिन के बचपन में ही उसके पिता की मौत हो गई थी और इसका पालन-पोषण इसकी मां ने किया। मां के बारे में बार बता करते हुए प्रिगोझिन बताया था कि उसकी मां एक अस्पताल में काम करती थीं। प्रिगोझिन ने प्राथमिक शिक्षा के बाद खेल अकादमी ज्वाइन कर ली थी, वह खेल में काफी अच्छा था लेकिन स्कूल खत्म होने के बाद येवगेनी प्रिगोझिन छोटे-मोटे अपराधियों की भीड़ में शामिल हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें