फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में मतदान: फिर ट्रंप या बिडेन, सबसे पुराने लोकतंत्र की बागडोर सौंपने पर जनता ने किया निर्णय

Wed, 04 Nov 2020 06:18 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

कई महीने के दोषारोपण, हिंसा और प्रदर्शनों के बाद मंगलवार को विश्व के सबसे पुराने लोकतंत्र अमेरिका का 46वां राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान किया। कोरोना महामारी के बीच मतदाताओं ने रिपब्लिकन प्रत्याशी व मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट प्रत्याशी व पूर्व उपराष्ट्रपति में से एक को चार साल के लिए सत्ता सौंपने पर मुहर लगाई। 

विज्ञापन


अमेरिका में इस बार करीब 23.9 करोड़ नागरिकों को मतदान योग्य माना गया है। अनुमान है कि इनमें से 15 से 16 करोड़ लोगों ने मतदान किया। अब तक सामने आए विश्लेषणों में बिडेन को आगे बताया जा रहा है, लेकिन ट्रंप चूंकि 2016 में भी पीछे दिखाए जा रहे थे, ऐसे में इस वर्ष परिणाम रोचक हो सकते हैं। इस बार कुछ राज्यों में मतगणना पूरी होने में कई दिन भी तक लग सकते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार डाक मतपत्र, व्यक्तिगत मतदान और चुनाव के दिन हुए मतदान की गिनती पूरी होने तक सामने आए बढ़त के शुरुआती रुझान भ्रामक हो सकते हैं। मंगलवार से पहले ही 10 करोड़ लोग मतदान कर चुके थे। वहीं मंगलवार के बाद पहुंचे मतपत्रों को गिनती में शामिल करने के खिलाफ ट्रंप ने मुकदमा करने की चेतावनी दी है। ऐसे में अगर परिणाम करीबी रहे तो हिंसा की आशंका भी जताई गई है। देश के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। कई दुकानें, शोरूम और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद किए गए हैं, या उनमें सुरक्षाकर्मी बढ़ाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें