US: अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसी सदस्य राजा कृष्णमूर्ति का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यदि भारतीय अमेरिकी अपने वोट का सही से इस्तेमाल करें तो वे न केवल प्रमुख राज्यों में बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी चुनाव परिणाम को प्रभावित कर सकते हैं।
भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसी सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने आगामी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में भारतीय अमेरिकियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि भारतीय अमेरिकी अपने वोट का सही से इस्तेमाल करें, तो वे न केवल प्रमुख राज्यों में बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी चुनाव परिणाम को प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय ऐसे नेताओं की तलाश में है जो विचारधारा की बजाय ठोस समाधान पेश करें और सभी की भलाई को प्राथमिकता दें ताकि हर कोई अमेरिकी सपने का अनुभव कर सके। बता दें कि 5 नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने है जिसके लिए पहले ही 60 करोड़ से ज्यादा लोगों ने मतदान कर दिया है।
अमेरिकी चुनाव का रूख बदल सकते है भारतीय अमेरिकी नागरिक
इसके साथ ही कृष्णमूर्ति ने बताया कि महत्वपूर्ण स्विंग राज्यों जैसे मिशिगन, उत्तरी कैरोलिना और पेंसिल्वेनिया में भारतीय अमेरिकियों की संख्या हजारों में है। उन्होंने कहा कि इन राज्यों में भारतीय अमेरिकी मतदाता चुनाव परिणामों को प्रभावित कर सकते हैं, बशर्ते वे मतदान करें।
विज्ञापन
60 प्रतिशत भारतीय-अमेरिकी मतदान के पात्र
हाल ही में किए गए सर्वेक्षण के अनुसार लगभग 60 प्रतिशत भारतीय-अमेरिकी मतदान के लिए पात्र हैं। वे डेमोक्रेटिक उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को वोट देने का इरादा रखते हैं, जबकि लगभग 30 प्रतिशत पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को वोट देने की योजना बना रहे हैं। वहीं इस मामेल में कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस के एक वरिष्ठ फेलो मिलन वैष्णव ने यह भी कहा कि पेंसिल्वेनिया, उत्तरी कैरोलिना, जॉर्जिया और मिशिगन ऐसे महत्वपूर्ण राज्य हैं जहां भारतीय अमेरिकियों की संख्या चुनावी अंतर से अधिक हो सकती है।