फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Putin Warns West: पुतिन की पश्चिमी देशों को धमकी- यूक्रेन को लॉन्ग रेंज मिसाइल भेजीं तो नए ठिकानों को बनाएंगे निशाना

Sun, 05 Jun 2022 03:49 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

यूक्रेन ने हालिया दिनों में पश्चिमी देशों से एम270 और एम142 मल्टीपल रॉकेट लॉन्च सिस्टम (एमएलआरएस) मांगे हैं ताकि वे रूसी सेना के हथियारों के जखीरे और सेना को निशाना बना सकें। 
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलें सप्लाई करना शुरू किया तो वह उन नई जगहों पर भी हमले करेगा, जहां उसने अब तक निशाना नहीं साधा। रूस के एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में पुतिन ने यह नहीं बताया कि वे किन नए ठिकानों पर हमला बोलेंगे, हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि उन्हें बीते दिनों में यह कानाफूसी सुनाई दी है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि यूक्रेन ने हालिया दिनों में पश्चिमी देशों से एम270 और एम142 मल्टीपल रॉकेट लॉन्च सिस्टम (एमएलआरएस) मांगे हैं ताकि वे रूसी सेना के हथियारों के जखीरे और सेना को निशाना बना सकें। खुद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन यूक्रेन की मांगों को खास तवज्जो दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एलान किया था कि वे यूक्रेन को अपने अचूक मल्टीपल रॉकेट लॉन्च सिस्टम मुहैया कराने की योजना बना रहे हैं। यूक्रेन ने अमेरिका से वादा किया है कि वह इन सिस्टम्स का इस्तेमाल रूस में किसी ठिकाने को निशाना बनाने के लिए नहीं करेगा। 

अमेरिका को लेकर क्या बोले पुतिन?
रूसी अधिकारियों ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर उसने यूक्रेन के एडवांस रॉकेट सिस्टम मुहैया कराए तो इससे युद्ध बढ़ सकता है। हालांकि, पुतिन का कहना है कि इससे युद्धक्षेत्र की मौलिक स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "हम समझते हैं कि अमेरिका और कुछ अन्य देशों की तरफ से एडवांस रॉकेट सिस्टम्स की सप्लाई यूक्रेन के तबाह हुए जखीरे को पूरा करने के लिए है। इसमें कुछ भी नया नहीं है। इससे वास्तविकता में कुछ भी नहीं बदलने वाला।" इसी इंटरव्यू में पुतिन ने कहा कि उसकी एंटी एयरक्राफ्ट फोर्स ने दर्जन भर यूक्रेनी हथियारों को तबाह किया है और उसकी सेना को बुरी तरह तोड़ दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें