फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: ‘आइओवा में प्रदर्शनकारियों ने जानबूझकर मारी प्रचार अभियान की कार को टक्कर’, विवेक रामास्वामी का आरोप

Fri, 06 Oct 2023 11:40 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

रामास्वामी ने आरोप लगाया कि यूक्रेन को सहायता दिए जाने के उनके विरोध से नाराज दो प्रदर्शनकारियों ने आइओवा में उनके प्रचार अभियान की कार में जानबूझकर अपना वाहन घुसा दिया। हालांकि, पुलिस ने कहा कि इसका कोई सबूत नहीं है कि दुर्घटना जानबूझकर की गई थी।
विज्ञापन
विवेक रामास्वामी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति के चुनाव होने हैं। ऐसे में यहां जमकर चुनाव प्रचार किया जा रहा है। प्रचार से जुड़ी लगातार कई खबरें सामने आ रही हैं। अब राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने दो लोगों पर प्रचार अभियान की कार को जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप लगाया है। 

रामास्वामी ने कहा कि यूक्रेन को सहायता दिए जाने के उनके कड़े विरोध से नाराज दो प्रदर्शनकारियों ने आइओवा में उनके प्रचार अभियान की कार में जानबूझकर अपना वाहन घुसा दिया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि इसका कोई सबूत नहीं है कि दुर्घटना जानबूझकर की गई थी।

बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार की है। आइओवा के ग्रिनेल में एक प्रचार अभियान के लिए खड़ी एसयूवी कार को एक नीले रंग की होंडा ने कथित तौर पर जानबूझकर टक्कर मार दी। होंडा कार महिला चला रही थी, जबकि उसके साथ कार में एक व्यक्ति और बैठा था। कहा जा रहा टक्कर के तुरंत बाद प्रदर्शनकारी मौके से फरार हो गए। 

रामास्वामी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘आज प्रदर्शनकारियों के साथ तीखी बहस हो गई। उसी समय उनमें से दो लोग अपनी कार में सवार होकर आए और एसयूवी को टक्कर मार दी। उन दोनों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।’ उन्होंने आगे कहा, ‘शांतिपूर्वक कर रहे प्रदर्शन कर रहे और लोगों को दो की वजह से परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

38 वर्षीय उद्यमी रामास्वामी ने कार्यक्रम के बाद एक बयान में कहा, 'शुक्र है कि किसी को चोट नहीं आई।’ बता दें, घटना के समय रामास्वामी कार में नहीं थे। उन्होंने कहा, 'मैं आज एक प्रचार कार्यक्रम में भाग ले रहा था और प्रदर्शनकारियों के एक छोटे समूह ने मुझसे मुलाकात की। मैंने सम्मानपूर्वक उनके सवालों का जवाब दिया और अपने विचार व्यक्त करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। हालांकि, मैं उनसे सहमत नहीं था।’

उन्होंने कहा, 'इसके बाद जो हुआ वह बहुत दूर की बात थी। प्रदर्शनकारियों में से एक अपनी कार में सवार होकर आया और मेरी कार से टकराते हुए चला गया।’ रामास्वामी के प्रचार अभियान ने टक्कर के लिए प्रदर्शनकारियों को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि वे  लोग यूक्रेन के लिए सहायता संबंधी रामास्वामी की टिप्पणी से नाराज थे। रामास्वामी की प्रवक्ता ट्रिसिया मैकलॉघलिन ने कहा, 'चीजें स्पष्ट रूप से बिगड़ गई हैं। रामास्वामी को प्रदर्शनकारियों से निपटना आता है। उन्होंने इसे बहुत शांति से संभाला।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें