फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek Ramaswamy: विवेक रामास्वामी ओहियो के गवर्नर पद के लिए चुनाव लड़ने की बना रहे योजना; जानें पूरा मामला

Sat, 18 Jan 2025 08:25 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

सिनसिनाटी में भारतीय माता-पिता के घर जन्मे रामस्वामी हार्वर्ड और येल से स्नातक हैं। वह जल्द ही ओहियो गवर्नर के पद के लिए अपने चुनावी अभियान की घोषणा कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विवेक रामास्वामी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय-अमेरिकी उद्यमी से नेता बने विवेक रामस्वामी ओहियो के गवर्नर के रूप में चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने पहले रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के चुनाव में भाग लिया था, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। अब वह राष्ट्रपति निर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति निर्वाचित जेडी वेंस के करीबी सहयोगी हैं। ट्रंप ने उन्हें और टेस्ला के मालिक एलन मस्क को शासन में सुधार करने की जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन


जल्द चुनावी अभियान का एलान करेंगे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिनसिनाटी में भारतीय माता-पिता के घर जन्मे रामस्वामी हार्वर्ड और येल से स्नातक हैं। वह जल्द ही ओहियो गवर्नर के पद के लिए अपने चुनावी अभियान की घोषणा कर सकते हैं।

ओहियो चुनाव अगले साल नवंबर में होगा
39 साल के रामस्वामी के बारे में एक सूत्र ने कहा, 'उनकी योजना पहले से तय है। डॉज में सफलता हासिल करना और फिर गवर्नर के चुनाव के लिए घोषणा करना। अगर वह जीतते हैं, तो वह ओहियो के मौजूदा गवर्नर माइक डेविन की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल सीमा के कारण समाप्त हो रहा है। ओहियो चुनाव नवंबर 2026 में होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें