फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivah Panchami: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद जनकपुर की पहली 'विवाह पंचमी', नेपाली महिलाओं ने किया मंगलगान

Mon, 02 Dec 2024 07:34 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जनकपुर

सार

कलाकार सोनम ने बताया कि भगवान राम की बारात अयोध्या से जनकपुर के लिए रवाना हुई। बारात मुजफ्फरपुर पहुंची। यहां कांति छिन्नमस्तिका मंदिर में बारात का स्वागत किया गया। यहां महिलाओं ने मंगल गान गाया।
विज्ञापन
विवाह पंचमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद नेपाल के जनकपुर में पहली बार ‘विवाह पंचमी’ का आयोजन किया जा रहा है। शहर के चारों ओर की दीवारों पर भित्ति चित्र बनाए जा रहे हैं। इसमें रामायण से जुड़े दृश्यों को चित्रित किया है। पूनम झा नामक कलाकार भी इन दिनों जनकपुर की दीवारों पर मिथिला कला तकनीक का उपयोग करके रामायण की प्रमुख घटनाओं को दर्शाने में जुटी हुई हैं। 
विज्ञापन


महिलाओं ने गाया मंगल गान
कलाकार सोनम ने बताया कि भगवान राम की बारात अयोध्या से जनकपुर के लिए रवाना हुई। बारात मुजफ्फरपुर पहुंची। यहां कांति छिन्नमस्तिका मंदिर में बारात का स्वागत किया गया। यहां महिलाओं ने मंगल गान गाया और भगवान राम की आरती उतारी। 

भव्य स्वागत के बाद फूलों की वर्षा
भव्य स्वागत के बाद उन पर फूलों की वर्षा की गई। इस दौरान पूरा शहर भक्ति के रंग में डूबा हुआ था। शहर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। ये बारात 3 दिसंबर को जनकपुर पहुंचेगी। वहीं, 6 दिसंबर को ‘विवाह पंचमी’ उत्सव का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें