फ्रांस में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। चौथे दिन जगह-जगह दंगे और प्रदर्शन देखने को मिले। इतना ही नहीं, विरोध और खतरनाक रूप लेता जा रहा है। कहीं पुलिस पर गोलीबारी, कहीं बैंक को उड़ा दिया गया। इतने भी मन नहीं भरा तो दंगाईयों ने बसों में आग लगा दी। हिंसा सिर्फ फ्रांस तक नहीं सिमटी है, यह दूसरे देशों तक फैल गई है। हिंसा कैरेबियाई क्षेत्रों में भी पहुंच गई है। वहां भी अशांति और दंगे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।
यह भी पढ़ें- France: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिसकर्मी ने किशोर को मारी थी गोली, गुस्साए प्रदर्शकारियों ने 13 बसें फूंकी
270 लोग अबतक गिरफ्तार
अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि जिस शख्स की गोली लगकर मौत हुई थी वो सरकार के मच्छर नियंत्रण कार्यालय में कार्यरत था। जब उसे गोली लगी तब वह अपनी बालकनी में खड़ा था। वहीं, फ्रांसीसी आंतरिक मंत्री गेराल्ज दर्मैनिन ने बताया कि अभी तक करीब 270 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 80 मार्सिले के रहने वाले हैं। मंत्री ने यह भी घोषणा की थी कि चौथे दिन हिंसा न हो इसके लिए शहर में जगह-जगह 45 हजार पुलिस तैनात की जाएगी।
वहीं, नानतेरे में एक बैंक को जला दिया गया। यहां पुलिस ने 15 उन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जो किशोर की मौत को लेकर मार्च निकाल रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को भी नहीं बख्शा। मार्सिले में विरोधियों ने पुलिस पर लगातार गोलीबारी की।