फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BRICS: पीएम की यात्रा पर बोले राजदूत विनय कुमार- पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी होगी, अर्थ जगत को भी उम्मीदें

Tue, 22 Oct 2024 01:37 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

BRICS: पीएम मोदी मंगलवार को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए रूस के दो दिवसिय दौरे पर रवाना होंगे। जिसको लेकर रूस में भारतीय राजदूत विनय कुमार ने कहा कि भारत ब्रिक्स का संस्थापक सदस्य है और ब्रिक्स के ढांचे के भीतर आर्थिक सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।   
विज्ञापन
रूस में भारतीय राजदूत विनय कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को रूस के दो दिवसिय दौरे पर रवाना होंगे। जहां पीएम मोदी एक बार फिर ब्रिक्स देशों के 16वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेगें। रूस की अध्यक्षता में सम्मेलन का आयोजन कजान शहर में किया जा रहा है। पीएम मोदी के रूस यात्रा को लेकर रूस में भारतीय राजदूत विनय कुमार ने कहा कि भारत ब्रिक्स का संस्थापक सदस्य है और ब्रिक्स के ढांचे के भीतर आर्थिक सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि इस सम्मेलन का थीम न्याय संगत वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करना है। 
विज्ञापन

 

राजदूत विनय कुमार का बयान
पीएम मोदी के आगामी रूस यात्रा को लेकर राजदूत विनय कुमार ने कहा कि ब्रिक्स सम्मेलन जिस मुख्य मुद्दे से निपट रहा है। जिसमें मुख्य रूप से आर्थिक सहयोग का और विस्तार, राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार निपटान, जलवायु परिवर्तन की समस्याओं का समाधान करना, समाज के हाशिए पर पड़े वर्गों के डिजिटल समावेशन के साथ-साथ वित्तीय समावेशन की दिशा में काम करना है। उन्होने कहा कि इसके साथ ही उन्होंने लक्ष्य के बारे में बताया कि ब्रिक्स में साथी सदस्यों के साथ भारत की कुछ उपलब्धियों को साझा करना महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास, DPI या UPI को कैसे अधिक व्यापक रूप से स्वीकार्य बनाया जाए।  
 

रूस के साथ व्यपारिक संबंध पर नजर
राजदूत विनय कुमार ने कहा जुलाई में प्रधानमंत्री की मॉस्को यात्रा के बाद से जब दोनों नेताओं ने 2030 तक 100 बिलियन डॉलर के व्यापार लक्ष्य पर निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि हम उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए गतिविधियों और योजनाओं को ठोस बनाने के लिए काम कर रहे हैं। इस अवधि में कई संयुक्त कार्य समूहों ने अपनी बैठकें की हैं और अंतर-सरकारी आयोग की अगली बैठक नवंबर में निर्धारित है। जहां दोनों सह-अध्यक्षों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में नए लक्ष्यों को अंतिम रूप दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी ओर से, यह विदेश मंत्री होंगे। रूसी पक्ष से, यह प्रथम उप प्रधान मंत्री डेनिस मंटुरोव होंगे। भारत और एशिया के बीच समग्र द्विपक्षीय संबंधों का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा सांस्कृतिक सहयोग, लोगों से लोगों का सहयोग है और इसमें, भारतीय अध्ययन, भारतीय संस्कृति, भारतीय फिल्मों में रूस की जबरदस्त रुचि है।

विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान
वहीं पीएम मोदी के रूस दौरे को लेकर भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में संगठन द्वारा की गई पहलों की तरक्की की समीक्षा का एक मौका मिलेगा। इसके साथ ही भविष्य में साथ मिलकर काम करने के लिए क्षेत्रों को चिह्नित करने का भी अवसर मिलेगा।



बता दें कि इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अलावा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोवान और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकीयान भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें