फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने फिर की सौ फीसदी पैसे लौटाने की पेशकश

Tue, 30 Apr 2019 08:52 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विजय माल्या (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

देश छोड़ चुके भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर भारतीय बैंकों के सौ फीसदी पैसे लौटाने की पेशकश की है। लंदन में रह रहे माल्या पर भारत प्रत्यर्पण की तलवार लटक रही है। उसने प्रत्यर्पण के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

विज्ञापन


63 वर्षीय माल्या पर भारतीयों बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है। इसके अलावा उस पर मनी लांड्रिंग का भी आरोप है और उसके प्रत्यर्पण को लेकर भारतीय जांच एजेंसियां ब्रिटेन में कानूनी लड़ रही हैं। किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व बॉस ने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय बैंकों के पैसे लौटाने की पेशकश की है। प्रत्यर्पण से बचने के लिए वह पहले भी इस तरह का प्रस्ताव दे चुका है। 

माल्या ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘किंगफिशर समेत कई भारतीय विमानन कंपनियां डूब चुकी हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। अब जेट एयरवेज के साथ भी ऐसा ही हुआ। सौ फीसदी कर्ज लौटाने की पेशकश के बावजूद सीबीआई और ईडी ने मुझे आरोपी बना दिया। यह हैरान करना वाला है कि मुझे ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है।’ माल्या ने सवाल पूछा कि आखिर भारतीय बैंक किंगफिशर को दिए लोन के पैसे लेने को तैयार क्यों नहीं हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें