फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय माल्या ने सीसीडी के मालिक वीजी सिद्धार्थ से की अपनी तुलना, सरकारी एजेंसियों पर लगाया आरोप

Wed, 31 Jul 2019 11:56 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • विजय माल्या ने कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ की खुद से तुलना की।
  • माल्या ने ट्वीट कर कहा है, "मैं परोक्ष रूप से वीजी सिद्धार्थ से संबंधित हूं।"
  • माल्या ने कहा "सरकारी एजेंसियां और बैंक किसी को भी निराशा में डाल सकते हैं।" 
विज्ञापन
विजय माल्या - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब कारोबारी विजय माल्या ने बुधवार को ट्वीट करते हुए कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ की खुद से तुलना की है। बता दें सिद्धार्थ का शव मंगलूरू के हौजी बाजार के पास नेत्रावती नदी के किनारे से बरामद हुआ है। सिद्धार्थ ने आयकर अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


सिद्धार्थ का तीन दिन पुराना एक खत मिला है, जिसमें उन्होंने अपनी परेशानियों के बारे में बताया है। इस पत्र में उन्होंने कंपनी को हो रहे भारी नुकसान और कर्ज का भी जिक्र किया है। इतना ही नहीं उन्होंने आयकर विभाग के पूर्व डीजी के दबाव की भी बात कही है। 

सिद्धार्थ पर अनियमित्ताओं के आरोप की आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रहे हैं। खत में उन्होंने कहा है कि आयकर विभाग का पूर्व डीजी उन्हें प्रताड़ित कर रहा है। सिद्धार्थ ने लिखा है कि दो मौकों पर हमारे शेयर अचैट कर हमारी माइंड ट्री डील को ब्लॉक किया गया। हमने रिवाइज रिटर्न भर दिए थे, लेकिन हमारे कॉफी डे के शेयर पजेस कर लिए गए। यह बहुत गलत था इससे हमारे पास कैश की भारी किल्लत हो गई।
विज्ञापन


माल्या ने ट्वीट कर कहा है, "मैं परोक्ष रूप से वीजी सिद्धार्थ से संबंधित हूं। श्रेष्ठ व्यक्ति और शानदार उद्यमी। मैं उनके खत में लिखी बातों से दुखी हूं। सरकारी एजेंसियां और बैंक किसी को भी निराशा में डाल सकते हैं। पूरी तरह से दोबारा भुगतान के बाद भी देखें कि वो मेरे साथ क्या कर रहे हैं। शातिर और अविश्वसनीय।"
 



माल्या फिलहाल ब्रिटेन में हैं और उनपर नौ हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। वह वहां प्रत्यर्पण मामले का सामना भी कर रहे हैं। माल्या ने एक अन्य ट्वीट में कहा है, "पश्चिमी देशों में सरकार और बैंक उधारकर्ताओं की ऋण चुकाने में मदद करते हैं। मेरे मामले में वो ऋण चुकाने के मेरे हर प्रयास में बाधा डाल रहे हैं।"  
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें