मेक्सिको स्टेट गवर्नमेंट ने कहा कि कुछ यात्री गुब्बारे से कूद गए। इस हादसे में एक बच्चा भी झुलस गया। मृतक लोगों की पहचान एक 39 वर्षीय महिला और एक 50 वर्षीय व्यक्ति के रूप में की गई है।
मैक्सिको का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक हॉट एयर बैलून हवा में उड़ रहा है और उसमें अचानक से आग लग गई। इस बीच, जान बचाने के लिए कुछ लोग बैलून से नीचे कूदते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्षेत्रीय सरकार ने बताया कि शनिवार एक अप्रैल को ये घटना मेक्सिको सिटी के पास प्रसिद्ध टियोतिहुआकैन पुरातत्व स्थल के पास की है। इस हादसे में आग से झुलसकर दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मेक्सिको स्टेट गवर्नमेंट ने कहा कि कुछ यात्री गुब्बारे से कूद गए। इस हादसे में एक बच्चा भी झुलस गया। मृतक लोगों की पहचान एक 39 वर्षीय महिला और एक 50 वर्षीय व्यक्ति के रूप में की गई है। इस हादसे में एक बच्चे का चेहरा आग से पूरी तरह से झुलस गया था। इसके साथ ही उसका दाहिना पैर भी फ्रेक्चर हो गया था।
हादसे से जुड़ी और जानकारी
फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि हॉट एयर बैलून पर कितने यात्री थे।
एयर बैलून में जैसे ही आग लगी, कई टूरिस्ट उससे कूद पड़े।
मामला सूर्य और चंद्रमा के पिरामिड और इसके एवेन्यू ऑफ द डेड के साथ टियोतिहुआकैन एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल का है।