फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Minneapolis: गोलीबारी में हुई महिला की मौत पर बोले जेडी वेंस- 'यह महिला की अपनी गलती थी' प्रशासन आईसीई के साथ

Thu, 08 Jan 2026 03:21 PM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी

सार

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मिनियापोलिस में पुलिस कार्रवाई में मारी गई महिला की मौत के लिए उसी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आईसीई अधिकारियों का बचाव करते हुए कहा कि प्रशासन उनके साथ है। जेडी वेंस के इस बयान से शहर में तनाव और बढ़ गया है।
विज्ञापन
जेडी वेंस, अमेरिकी उपराष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मिनियापोलिस में अप्रवासन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट (आईसीई) एजेंट की गोली से हुई 37 वर्षीय रेनी निकोल गुड की मौत को उसकी स्वयं की गलती का परिणाम बताया है। बुधवार को वेंस ने आईसीई अधिकारियों का समर्थन करते हुए साफ किया कि प्रशासन पर होने वाले हमले उन्हें कानून लागू करने से नहीं रोक पाएंगे।
विज्ञापन


क्या बोले जेडी वेंस?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में वेंस ने लिखा, "मैं हर आईसीई अधिकारी को बताना चाहता हूं कि राष्ट्रपति और पूरा प्रशासन उनके साथ खड़ा है।" उन्होंने अधिकारियों की निजी जानकारी लीक करने और उन्हें धमकाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी हरकतों से कानून लागू करने का उनका इरादा और मजबूत होगा। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि भले ही यह एक त्रासदी है, लेकिन इसे उस महिला ने खुद ही पैदा किया था।

ये भी पढ़ें: Bangladesh Polls: बांग्लादेश के हिंदू नेता का नामांकन रद्द, अब फैसले को चुनौती देने की तैयारी, जानिए मामला
विज्ञापन


इलाके में बढ़ा तनाव
मामले में रेनी निकोल गुड और एक आईसी एजेंट के बीच हुई झड़प के दौरान हुई गोलीबारी में गुड की मौत हो गई, जिसके बाद से मिनियापोलिस में व्यापक आक्रोश और शोक के माहौल है। इस बीच जेडी वेंस की इन टिप्पणियों ने शहर में तनाव को और बढ़ा दिया है। घटना को लेकर मिनेसोटा की सीनेटर टीना स्मिथ ने पुष्टि की है कि मारी गई महिला, रेनी निकोल गुड, एक अमेरिकी नागरिक थी। वहीं, लेफ्टिनेंट गवर्नर पेगी फ्लैनगन के मुताबिक, गुड छह साल के एक बच्चे की मां थी।

क्या बोले स्थानीय नेता?
मामले में होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने आरोप लगाया कि गुड दिन भर अधिकारियों का पीछा कर रही थी और उनके काम में बाधा डाल रही थी। उसने गाड़ी को हथियार की तरह इस्तेमाल कर एजेंट को कुचलने की कोशिश की। नोएम के अनुसार, अधिकारी ने अपनी और साथियों की जान बचाने के लिए गोली चलाई।

दूसरी ओर, मिनियापोलिस के मेयर जैकब फ्रे ने कहा कि यह स्थिति गणतंत्र की सहनशीलता की परीक्षा ले रही है। पुलिस प्रमुख ब्रायन ओ'हारा ने भी माना कि शहर का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है और पुलिस विभाग पूरी रात मुस्तैद रहेगा। वहीं गवर्नर टिम वाल्ज ने जरूरत पड़ने पर नेशनल गार्ड तैनात करने की बात कही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Osman Hadi Murder: हादी के दल ने पुलिस के आरोपों से इनकार किया, इंसाफ न मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

स्कूल और गतिविधियां बंद
शहर में सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए मिनियापोलिस के पब्लिक स्कूलों को हफ्ते के बाकी दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। जिले की वेबसाइट पर जारी नोटिस के अनुसार, एहतियात के तौर पर 8 और 9 जनवरी को स्कूल बंद रहेंगे और खेलकूद सहित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। स्कूल अब सोमवार, 12 जनवरी को खुलेंगे।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें