फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA World Cup 2022: उपराष्ट्रपति धनखड़ ने यूएन प्रमुख गुटेरेस समेत विश्व के कई बड़े नेताओं के साथ की मुलाकात

Mon, 21 Nov 2022 03:12 AM IST
देव कश्यप एएनआई, दोहा (कतर)।

सार

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट कर बताया कि कतर में फीफा विश्व कप 2022 के उद्घाटन समारोह से इतर उपराष्ट्रपति धनखड़ ने रविवार को विश्व के कई नेताओं के साथ बातचीत की। इनमें संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो और आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक समेत कई देशों के प्रमुख शामिल हैं।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ यूएन प्रमुख, फीफा अध्यक्ष और आईओसी अध्यक्ष के साथ बातचीत करते हुए। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कतर में फुटबॉल का महाकुंभ शुरू हो गया है। इसके उद्घाटन समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया। वह 20 और 21 नवंबर को अपनी दो दिवसीय यात्रा पर कतर में हैं। कतर के अल बायत स्टेडियम में फीफा विश्व कप 2022 का रविवार (20 नवंबर) को शुभारंभ हुआ। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने फीफा विश्व कप 2022 के मौके पर कतर में दुनिया के बड़े नेताओं से मुलाकात की।

विज्ञापन


कतर में फीफा विश्व कप 2022 के उद्घाटन समारोह से इतर उपराष्ट्रपति धनखड़ ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres), फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो (Gianni Infantino) और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक (Thomas Bach) के साथ बातचीत की। इसके अलावा उन्होंने जिबूती के राष्ट्रपति इस्माइल उमर गुएलेह, लाइबेरिया के राष्ट्रपति जॉर्ज वीह, सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सॉल, इक्वाडोर के उपराष्ट्रपति अल्फ्रेडो बोरेरो और लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मिकाती से भी मुलाकात की। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

इससे पहले उपराष्ट्रपति धनखड़ कतर में फीफा विश्व कप 2022 के उद्घाटन समारोह में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ शामिल हुए। धनखड़ कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी के निमंत्रण पर कतर की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। उपराष्ट्रपति धनखड़ के कतर पहुंचने पर कतर में भारत के राजदूत दीपक मित्तल और कतर विदेश मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने दोहा में हमाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उपराष्ट्रपति की अगवानी की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- FIFA WC: आज तीन मुकाबले, ईरान-इंग्लैंड में भिड़ंत, नीदरलैंड की टक्कर सेनेगल से और वेल्स के सामने होगा अमेरिका

आज भारतीय समुदाय के लोगों से मिलेंगे उपराष्ट्रपति
अपनी यात्रा के दूसरे दिन यानी आज उपराष्ट्रपति धनखड़ भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे और कतर राष्ट्रीय संग्रहालय का दौरा करेंगे। वह प्रवासी भारतीय कामगारों के लिए काम करने वाले भारतीय सामुदायिक संगठनों के सदस्यों और 'राजस्थान परिवार कतर' के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे। भारतीय समुदाय को संबोधित करने के बाद वे होटल के लिए रवाना होंगे और वहां से एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे। इसके बाद सोमवार देर शाम दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
विज्ञापन


समापन समारोह में दिख सकते हैं रणवीर सिंह
समापन समारोह में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह दिखाई दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फीफा ने 20 नवंबर से शुरू होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल को देखने का निमंत्रण भेजा है। रणवीर फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फीफा वर्ल्ड कप के दौरान मैचों को देखने के लिए पूर्व खिलाड़ियों और बड़ी हस्तियों को बुलाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें