फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9/11 हमले के बाद जब अमेरिका को दान में मिलीं 14 गाय...

Mon, 11 Sep 2017 04:50 PM IST
amarujal.com, Presented By: आसिफ़ इक़बाल
विज्ञापन
9/11 हमला
विज्ञापन
16 साल पहले आज ही के दिन अमेरिका हिल गया था। 9 सितंबर 2001 को आतंकी संगठन अल कायदा ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और दूसरी इमारतों पर विमानों को टकरा दिया था। आइए जानते हैं इस हमले से जुड़ी कुछ महत्तवपूर्ण बातें...
विज्ञापन


-आतंकी संगठन अल कायदा ने 9/11/2001 को किया था अमेरिका पर हमला।

-9/11 से पहले भी वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला हो चुका था। 1993 में हुए हमले में छह लोगों की मौत हो गई थी।

-वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में 50000 कर्मचारी काम करते थे, जबकि इमारत के आसपास से 40000 लोगों का गुजरना होता था।

-इस हमले के बाद सिर्फ 18 लोग इमारत से जिंदा निकाले गए थे।

-अमेरिका की धरती पर 9/11 हमला सबसे बड़ा था, जिसमें सबसे ज्यादा जानमाल का नुकसान हुआ था। करीब 4000 लोगों की मौत हुई थी।



 
विज्ञापन

जीवन के बराबर होती है गाय

मसाई आदिवासी
-9/11 हमले के बाद, केन्या के मसाई कबीले के एक आदिवासी ने मदद के लिए अमेरिका को 14 गाय दान में दी थीं। मसाई लोगों की मान्यता है कि गाय जीवन के बराबर होती है।

-जैसे ही विमान उत्तरी टॉवर से टकराया, दक्षिणी इमारत के लोग जान बचाने के लिए भागने लगे, लेकिन सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें वहीं रुकने को कहा. इसके बाद एक और विमान दक्षिणी टॉवर से टकराया जिससे वहां रुके 1120 लोग मारे गए।

-हमले के बाद ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी, जिससे 1600 लोगों को सड़क दुर्घटना में जान गंवानी पड़ी।

-9/11 को एक पुलिस अधिकारी जॉन पैरी अपने रिटारमेंट के कागजात में दस्तखत कर रहे थे, जैसे ही उन्हें हमले की सूचना मिली वो राहतकार्य के लिए निकल पड़े और एक टॉवर के मलबे में दबकर उनकी मौत हो गई।

-वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ढहने से 18 लाख टन मलबा निकला, जिसे साफ करने में 9 महीने लग गए।

-अहमदिया मुस्लिम समुदाय ने 11170 बोतल खून दान दिया, जिससे 30000 लोगों की जान बचाई जा सकती थी।

-एक कुत्ते ने इमारत में फंसे अपने अंधे मालिक समेत 1463 लोगों को रास्ता दिखाया और सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें