फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: वेनेजुएला में क्या अमेरिका ने इस्तेमाल किया था रहस्यमयी हथियार? सैनिक का दावा- खून की उल्टियां करने लगे थे

Sun, 11 Jan 2026 08:48 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के दौरान एक अत्याधुनिक हथियार के इस्तेमाल का दावा सामने आया है। वेनेजुएला के सैनिक ने बताया कि इस हथियार के कारण वेनेजुएला के गार्ड्स चक्कर आने लगे और उल्टियां होने लगीं।

विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सैन्य हिरासत में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के दौरान एक अत्याधुनिक हथियार के इस्तेमाल को लेकर नया दावा सामने आया है। बताया जा रहा है कि मुट्ठीभर अमेरिकी सैनिकों ने इस हथियार के दम पर वेनेजुएला के सैनिकों को घुटनों पर ला दिया। इस हथियार को लेकर खुलासा वेनेजुएला का एक सैनिक ने किया है, जो अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सुरक्षा में तैनात था।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क पोस्ट के एक रिपोर्ट में वेनेजुएला के एक सैनिक के दावे से मादुरो की गिरफ्तारी के अभियान के दौरान हुए भीषण हमले के बारे में बड़ा खुलासा किया गया है। वेनेजुएला के सैनिक ने दावा किया कि अमेरिकी सैनिकों ने ऐसे हथियार का इस्तेमाल किया था, जिसकी वजह से वेनेजुएला के गार्ड्स को चक्कर आने लगे, खून की उल्टियां होने लगीं। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने इस रिपोर्ट को एक्स पर साझा किया है। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने इस हथियार के इस्तेमाल को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

ये भी पढ़ें:- US: वेनेजुएला के तेल पर अमेरिका की सीधी पकड़, ट्रंप ने आदेश पर किए हस्ताक्षर; जानें ऊर्जा नीति में क्या बदलेगा
विज्ञापन


वेनेजुएला के सैनिक ने किया क्या दावा?
इस रिपोर्ट के मुताबिक सैनिक ने दावा किया कि हमले से ठीक कुछ मिनट पहले वेनेजुएला की सेना के सिस्टम पूरी तरह से फेल हो गए थे। गार्ड ने बताया, 'बिना किसी साफ वजह के हमारे सभी रडार सिस्टम बंद हो गए। कुछ ही देर बाद ऊपर ड्रोन दिखाई दिए, जिसके बाद कुछ हेलीकॉप्टर आए जिनमें लगभग 20 अमेरिकी सैनिक थे।'
विज्ञापन


यह भी बताया गया कि अमेरिकी सैनिक तकनीकी रूप से बहुत उन्नत थे और उन्होंने बेहद सटीक ढंग से हमला किया। वेनेजुएला के गृह मंत्रालय ने अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में करीब 100 सैनिकों के मारे जाने की बात स्वीकार की है। वहीं, व्हाइट हाउस ने इस अभियान के जानकारी देने पर चुप्पी साध रखी है। दावे के इतर यह साफ नहीं है कि इस सैन्य कार्रवाई के दौरान अमेरिका की ओर से कोई अत्याधुनिक हथियार इस्तेमाल किया गया था या नहीं।

अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें