फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेनेजुएला सरकार ने विपक्षी नेता गुइदो के शीर्ष सहायक को किया गिरफ्तार

Fri, 22 Mar 2019 11:30 AM IST
Priyesh Mishra भाषा, काराकस
विज्ञापन
जुआन गुईदो
विज्ञापन
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सरकार ने अमेरिका की अवहेलना करते हुए बृहस्पतिवार को विपक्ष के नेता जुआन गुइदो के शीर्ष सहायक को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि अमेरिका संकट से जूझ रहे देश में गुइदो को अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में मान्यता देता है।
विज्ञापन


गृहमंत्री नेस्टर रेवेरल ने गुइदो के चीफ ऑफ स्टाफ 49 वर्षीय रॉबर्टो मरेरो पर ‘‘आतंकवादी गुट’’ का नेतृत्व करने का आरोप लगाया। उन्होंने इस गुट पर कोलंबिया और मध्य अमेरिकी सैनिकों की मदद से सरकार पर हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि मरेरो के घर पर छापे में हथियार और विदेशी मुद्रा बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि मरेरो के 34 वर्षीय अंगरक्षक लुईस पेज को भी गिरफ्तार किया गया है और उस पर भी ऐसे ही आरोप लगाए गए हैं। इनके सहयोगियों की तलाश भी की जा रही है। 
विज्ञापन


बाद में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कहा कि वह आतंकवादी समूहों से लड़ने के लिए उन्हें जेल में डालने से भी नहीं हिचकिचाएंगे। इस गिरफ्तारी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता पैदा हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें