फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने यूरोपीय संघ के राजदूत को दिया देश छोड़ने का आदेश

Wed, 01 Jul 2020 02:44 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो(फाइल फोटो)
विज्ञापन

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने यूरोपीय संघ के राजदूत को देश छोड़ने का आदेश दिया है। इस आदेश से कुछ घंटे पहले ही यूरोपीय संघ ने वेनेजुएला में लोकतांत्रिक सत्ता हस्तांतरण की दिशा में दबाव बनाने के लिए मादुरो के करीबी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

विज्ञापन


मादुरो का यह आदेश सोमवार को राज्य टेलीविजन पर संबोधन के दौरान आया है। यूरोपीय संघ ने मादुरो के समर्थक लुइस पारा सहित वेनेजुएला के 11 अधिकारियों के खिलाफ कड़े वित्तीय प्रतिबंध वाले कदम उठाए हैं। यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के दायरे में अब तक कुल 36 अधिकारी आ गए हैं।

इन सभी पर यात्रा प्रतिबंध और संपत्तियों को जब्त करना शामिल है। यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि ये प्रतिबंध व्यक्तिगत स्तर पर लगाए गए हैं, इन प्रतिबंधों से वेनेजुएला की जनता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें