फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेनेजुएला में गिरफ्तार किए गए ब्रिटेन और अर्जेंटिना के विदेशी पत्रकार- प्रेस यूनियन

Sat, 15 Sep 2018 10:14 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वेनेजुएला
विज्ञापन

वेनेजुएला की सेना ने कोलंबिया के साथ लगने वाली उत्तर पश्चिमी सीमा से ब्रिटेन के दो और अर्जेंटीना के एक पत्रकार को शुक्रवार को हिरासत में लिया है। नेशनल प्रेस यूनियन (एसएनटीपी) ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


एसएनटीपी ने ट्विटर पर कहा, 'अर्जेटीना की लॉरा साराविया को ब्रिटिश पत्रकारों बार्ने ग्रीन और डैन रिवर्स के साथ हिरासत में लिया गया।' यूनियन ने कहा कि तीनों को फिलहाल कहां रखा गया है इसकी जानकारी नहीं है लेकिन दावा किया कि वे 'पर्यटन पर रिपोर्टिंग के सिलसिले में तीन दिन से वेनेजुएला में मौजूद थे।' 

एसएनटीपी ने कहा कि पत्रकारों द्वारा सुरक्षा मुहैया कराने के काम पर रखे गए तीन लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। तीनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी हुई है कि वे ब्रिटेश टेलीविजन निर्माण कंपनी आईटीएन के लिए काम करते हैं। 
विज्ञापन


रिवर्स के लिंक्डइन अकाउंट के मुताबिक इससे पहले वह लंदन और बैंकॉक में सीएनएन कॉरस्पोंडेंट के तौर पर काम कर चुके हैं जबकि साराविया ने बीबीसी और एनबीसी के लिए काम किया है।  लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक कैमरामेन और संपादक ग्रीन ने लंदन और वाशिंगटन में स्काई न्यूज के लिए काम किया है। 
विज्ञापन

 (इनपुट-भाषा)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें