फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे भारत मिशन : वुहान एयरपोर्ट पर एयर इंडिया विमान में 19 भारतीय कोरोना पॉजिटिव

Mon, 02 Nov 2020 09:02 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वुहान
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : Air India
विज्ञापन

चीन के जिस शहर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला सामने आया था और बाद में यह पूरी दुनिया में फैल गया है। उसी शहर वुहान के एयरपोर्ट पर वंदे भारत मिशन के तहत पहुंची एयर इंडिया की उड़ान के 19 भारतीयों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।

विज्ञापन




एयरलाइन ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया, 'वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया की एक उड़ान यात्रियों को लेकर 30 अक्तूबर को चीन के शहर वुहान एयरपोर्ट पर पहुंची। एयरपोर्ट पर कोरोना जांच के दौरान 19 भारतीय कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हालांकि, भारत से सभी यात्री कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट लेकर विमान में सवार हुए थे। अब भविष्य की उड़ानों में देरी हो सकती है।''




विमान में सवार 277 यात्रियों में से करीब 39 को एक-दूसरे के टच में आने पर कोरोना पॉजिटिव आने का संदेह है। इनमें से 58 यात्रियों को कोविड अस्पताल और पृथकवास सेंटर भेज दिया गया है। बाकी अन्य यात्रियों को होटलों में 14 दिन के लिए पृथक रखा गया है। चीन में अब तक वंदे भारत मिशन के तहत उड़ान में इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने का पहला मामला है।  इसके चलते अब वुहान के लिए आगामी उड़ान को स्थगित किया जा सकता है। 
विज्ञापन


यह दोनों देशों में फंसे भारतीयों को उनके गंतव्य तक वापस जाने में मदद करने के लिए वंदे भारत मिशन के तहत चीन जाने वाली एअर इंडिया की छठी उड़ान थी। दिल्ली-ग्वांगझोउ के बीच 23 अक्तूबर की उड़ान रद्द होने के बाद दिल्ली-वुहान उड़ान की घोषणा की गई थी। बता दें कि पिछले साल दिसंबर महीने में वुहान में कोविड-19 का पहला मामला आया था। वुहान को जून में वायरस को लेकर आधिकारिक रूप से सुरक्षित घोषित करते हुए सभी प्रतिबंधों को हटा दिया गया था। इसके बाद से एयर इंडिया की पहली उड़ान वुहान पहुंची थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें