फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे भारत मिशन: इस्राइल से 115 और अमेरिका से 300 से ज्यादा भारतीय स्वदेश रवाना

Wed, 27 May 2020 04:45 AM IST
श्रीधर मिश्रा अमर उजाला नेटवर्क, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगी यात्रा पाबंदियों के चलते अमेरिका में फंसे 300 से ज्यादा भारतीय नागरिक न्यूयॉर्क से विशेष विमान के जरिए स्वदेश रवाना हो गए। अधिकारियों ने बताया कि एअर इंडिया का विमान 25 मई को 329 यात्रियों को लेकर यहां के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से बेंगलुरु के लिए रवाना हुआ। इसमें दो बच्चे भी शामिल हैं।

विज्ञापन


इस दौरान न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत संदीप चक्रवर्ती और उप महावाणिज्य दूत शत्रुघ्न सिन्हा मौजूद थे। अमेरिका से भारत के अन्य हिस्सों के लिए एअर इंडिया की विशेष उड़ानों का दूसरा चरण 19 मई से शुरू हुआ और 29 मई तक चलेगा। पहले चरण में एअर इंडिया ने अमेरिका से भारत के लिए नौ से 15 मई तक विशेष उड़ानें संचालित की थीं। वहीं, दूसरे चरण के तहत दो विमान न्यूयॉर्क से दिल्ली, चंडीगढ़ और बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेंगे। 

सैन फ्रांसिस्को से दो विमान बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि और अहमदाबाद के लिए, एक वाशिंगटन से बेंगलुरु और अहमदाबाद के लिए और दो शिकागो से दिल्ली, भुवनेश्वर, अहमदाबाद और हैदराबाद के लिए उड़ान भरेंगे। बता दें कि भारत सरकार ने विदेशों में फंसे अपने नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए सात मई से ‘वंदे भारत अभियान’ शुरू किया है।
विज्ञापन


इस्राइल में फंसे करीब 115 भारतीयों को निकाला गया

कोविड-19 से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के चलते दो माह से अधिक समय से इस्राइल में फंसे करीब 115 भारतीयों को लेकर एअर इंडिया का विमान मंगलवार को रवाना हो गया। इनमें छात्र, गर्भवती महिलाएं, नेपाली नागरिक प्रभा बस्कोता (एक भारतीय की पत्नी) और दिल्ली में नियुक्त पांच इस्राइली राजनयिक शामिल हैं। इनमें से अधिकतर लोगों ने अपने घरों के पास ही क्वारंटीन में रहने की इच्छा जाहिर की है। इस्राइल में भारत के राजदूत संजीव सिंगला ने कहा, ‘यह काफी मुश्किल समय है और वंदे भारत मिशन इस्राइल में हमारे छात्र और सेवाकर्मियों तक पहुंचने के भारत के कई प्रयासों में से एक है।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें