फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: व्हाइट हाउस के पास बैरिकेड से टकराई वैन, डाउनटाउन वॉशिंगटन को सुरक्षाबलों ने घेरा, ड्राइवर गिरफ्तार

Wed, 11 Mar 2026 07:18 PM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

वॉशिंगटन में बुधवार सुबह एक वैन व्हाइट हाउस के सुरक्षा बैरिकेड से टकरा गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बड़ा दी गई है। ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस, अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास - फोटो : X / @AIRNewsHindi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में बुधवार सुबह एक बड़ी घटना हुई। यहां व्हाइट हाउस के पास एक वैन सुरक्षा घेरे (बैरिकेड) से टकरा गई। इस टक्कर के तुरंत बाद सुरक्षा के मद्देनजर पूरे डाउनटाउन वॉशिंगटन में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अचानक हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं।
विज्ञापन


यह वैन व्हाइट हाउस के ठीक उत्तर में स्थित लाफायेट स्क्वायर के एक गेट से टकराई। यह जगह आम तौर पर पर्यटकों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों से भरी रहती है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं मिली है। सीक्रेट सर्विस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों ने ड्राइवर को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी तक ड्राइवर की पहचान या उसके बारे में कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट में थाई कार्गो शिप पर हमला: गुजरात जा रहा था जहाज, ओमान की नौसेना ने 20 क्रू मेंबर को बचाया
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना ऐसे समय में हुई है जब ईरान के साथ अमेरिका और इस्राइल के बढ़ते तनाव के कारण राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही बहुत कड़ी है। युद्ध के माहौल को देखते हुए सुरक्षा बल हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रख रहे हैं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह महज एक हादसा था या इसके पीछे कोई साजिश थी।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें