फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shooting in USA: ऑस्टिन में पार्किंग स्थल में गोलीबारी, तीन की मौत; संदिग्ध हमलावर गिरफ्तार

Tue, 12 Aug 2025 08:00 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 2.15 बजे उन्हें टारगेट की पार्किंग में गोलीबारी की सूचना मिली थी। सूचना पाकर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां दो लोग मृत पाए गए और एक गंभीर रूप से घायल था। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
अमेरिकी पुलिस - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब ताजा घटना टेक्सास के ऑस्टिन शहर में सामने आई है, जहां एक आरोपी ने रिटेल स्टोर टारगेट की पार्किंग में तीन लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से तीनों की मौत हो गई। गोलीबारी के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में पता चला है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। 
विज्ञापन


संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि संदिग्ध आरोपी करीब 30 वर्षीय है। आरोपी हत्याएं करने के बाद कार चुराकर घटनास्थल से फरार हुआ था। भागने के दौरान उसकी कार क्षतिग्रस्त हो गई तो उसने एक कार डीलर की दुकान से एक और कार चुरा ली। हालांकि उसकी पूरी ये कवायद काम नहीं आ सकी और पुलिस ने घटनास्थल से करीब 32 किलोमीटर दूर शहर के दक्षिणी छोर पर उसे टेजर गन की मदद से हिरासत में ले लिया। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 2.15 बजे उन्हें टारगेट की पार्किंग में गोलीबारी की सूचना मिली थी। सूचना पाकर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां दो लोग मृत पाए गए और एक गंभीर रूप से घायल था। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह ऑस्टिन के लिए बेहद दुखद दिन है और उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Iran: ईरान और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के बीच वार्ता शुरू, तेहरान ने कहा- जटिल और तकनीकी होगी बातचीत
विज्ञापन


मेयर ने बताया- बंदूक हिंसा का घिनौना कृत्य
ऑस्टिन के मेयर किर्क वॉटसन ने एक्स पर साझा एक पोस्ट में कहा, 'यह एक विनाशकारी स्थिति है और मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। घटना की जांच जारी है, मैं बस इतना कहूंगा कि यह बंदूक हिंसा का एक घिनौना और कायराना कृत्य था।' लोनी ली (22) नामक स्थानीय महिला ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ कुछ घंटे पहले ही टारगेट स्टोर गई थीं। दोपहर में वे अपने दादा-दादी के साथ दोपहर का भोजन करने के लिए गए और जब वे खरीदारी करने के लिए वापस उस जगह पर लौटे, तो उन्होंने देखा कि पार्किंग स्थल को पुलिस ने घेरा हुआ है। ली ने कहा, 'हम वाकई बहुत भाग्यशाली रहे, लेकिन कुछ लोगों की किस्मत इतनी अच्छी नहीं रही।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें