फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Carolina: अमेरिका के दक्षिणी कैरोलिना में बार में गोलीबारी; चार लोगों की मौत, लगभग 20 घायल

Sun, 12 Oct 2025 07:54 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,ब्यूफोर्ट
विज्ञापन
दक्षिणी कैरोलिना में गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिका के दक्षिणी कैरोलिना राज्य गोलीबारी की एक बेहद गी चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रविवार को दक्षिणी कैरोलिना के सेंट हेलेना द्वीप स्थित एक बार में हुई भीषण गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। गोलीबारी रविवार तड़के विलीज बार एंड ग्रिल में हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन


ब्यूफोर्ट काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां अफरातफरी का माहौल था और कई लोग घायल मिले। शेरिफ कार्यालय ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा, यह सभी के लिए बेहद दुखद घटना है। हम लोगों से धैर्य रखने की अपील करते हैं क्योंकि जांच जारी है। हमारी संवेदनाएं सभी पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ हैं। 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चार की हालत नाजुक बनी हुई है। अब तक मृतकों की पहचान उजागर नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें