फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: भारतीय मसालों में ETO की मात्रा पर अमेरिका ने मांगा स्पष्टीकरण; ASTA ने भारतीय स्पाइस बोर्ड को लिखा पत्र

Sat, 11 May 2024 03:01 AM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
भारत-अमेरिका - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिकन स्पाइस ट्रेड एसोसिएशन (एएसटीए) ने भारतीय मसालों में एथिलीन ऑक्साइड (ईटीओ) तत्व की मौजूदगी पर भारतीय स्पाइस बोर्ड से स्पष्टीकरण मांगा है। भारतीय मसाला बोर्ड के सचिव डॉ केजी. जगदीशा को लिखे पत्र में एएसटीए ने कहा कि सिंगापुर और हांगकांग ने हाल ही में भारतीय मसालों में तय मात्रा से अधिक एथिलीन ऑक्साइड पाए जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन हालिया घटनाक्रमों के चलते हम अमेरिका में आयातित मसालों से संबंधित ईटीओ और खाद्य सुरक्षा नियमों पर स्पष्टीकरण चाहते हैं।

विज्ञापन


पत्र में आगे लिखा है कि वर्तमान में अमेरिका में मसालों में तय मात्रा में एथिलीन ऑक्साइड के उपयोग की अनुमति है। हालांकि विशेषज्ञ यह भी कह रहे हैं कि यदि ईटीओ की मात्रा अधिक पाई जाती है तो अमेरिकी खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुसार भारतीय मसालों पर यहां भी प्रतिबंध लग सकता है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों सिंगापुर और हांगकांग की खाद्य सुरक्षा निगरानी संस्था ने भारतीय ब्रांडों एमडीएच और एवरेस्ट के चार मसाला उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उनमें कैंसर पैदा करने वाले रसायन पाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें