फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: ट्रंप पर हमले की सटीक भविष्यवाणी करने वाले पादरी ने अब दी प्रलय की चेतावनी, दावा किया- हजारों लोग मरेंगे

Sun, 12 Jan 2025 09:04 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

बिग्स ने कहा कि यह इतना खतरनाक होगा कि इसमें 1800 लोग मारे जाएंगे। सभी घर तबाह हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि भूकंप इतना बड़ा होगा कि इसके असर से मिसिसिपी नदी दूसरी दिशा में बहने लगेगी। 
विज्ञापन
बीते साल हुए हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर सटीक भविष्यवाणी करने वाले पादरी ने अब एक और भविष्यवाणी की है और प्रलय की चेतावनी दी है। ओकलाहोमा के पादरी और स्वयंभू भविष्यवक्ता बैंडन डेल बिग्स ने डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले की एकदम सही भविष्यवाणी की थी। अब उस पादरी ने कहा है कि अमेरिका में 10 रिक्टर स्केल का तूफान आएगा और उसमें हजारों लोग मारे जाएंगे। 
विज्ञापन


पादरी ने क्या की है भविष्यवाणी
बिग्स ने कहा कि भगवान ने उन्हें ऐसा अहसास कराया है कि अमेरिका में 10 तीव्रता वाला भूकंप आने वाला है, जिससे पूरे अमेरिका में हजारों लोगों की मौत हो सकती है। बिग्स ने दावा किया कि भूकंप से मिसौरी, अर्कांसस, टेनेसी, केंटकी और इलिनोइस तक फैला न्यू मैड्रिड फॉल्ट लाइन का पूरा इलाका प्रभावित होगा। बिग्स ने कहा कि यह इतना खतरनाक होगा कि इसमें 1800 लोग मारे जाएंगे। सभी घर तबाह हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि भूकंप इतना बड़ा होगा कि इसके असर से मिसिसिपी नदी दूसरी दिशा में बहने लगेगी। 

ट्रंप पर हमले की सटीक टिप्पणी की थी
बिग्स ने 14 मार्च 2024 को यूट्यूब पर पोस्ट एक वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले की भविष्यवाणी की थी और दावा किया था कि ट्रंप को निशाना बनाकर गोली चलाई जाएगी, जो उनके कान को छूकर निकलेगी। इस भविष्यवाणी के कुछ महीने बाद ही पेंसिलवेनिया में एकदम ऐसा ही दृश्य दिखाई दिया, जिसमें ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ था और वो उसमें बाल-बाल बचे थे। 
विज्ञापन


भविष्यवाणी को लेकर उठे सवाल
हालांकि अमेरिका के भूवैज्ञानिकों का कहना है कि 10 या उससे ज्यादा तीव्रता का भूकंप आना संभव ही नहीं है। उनका कहना है कि फॉल्ट की लंबाई से भूकंप की तीव्रता तय होती है, जितनी लंबी फॉल्ट लाइन होगी, उतनी ही तीव्रता का भूकंप आएगा। अभी दुनिया में कहीं भी इतनी फॉल्ट नहीं है, जिससे 10 या उससे तीव्रता का भूकंप आ सके। आखिरी बार 22 मई 1960 को 9.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था, जो चिली में आया था। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें