फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: ट्रेन में महिला को जिंदा जलाने का आरोपी अवैध अप्रवासी, पुलिस के खुलासे पर मस्क बोले- वाह

Thu, 26 Dec 2024 02:16 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

पुलिस जांच में पता चला है कि जेप्टा को साल 2018 में अमेरिका के एरिजोना में बॉर्डर पुलिस ने अवैध रूप से सीमा पार करते हुए पकड़ा था। इसके बाद जेप्टा को निर्वासित कर दिया गया था, लेकिन वह फिर से अमेरिका में दाखिल हो गया। 
विज्ञापन
आरोपी को ले जाती पुलिस - फोटो : एक्स/टिफनी फोंग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के न्यूयॉर्क में सबवे ट्रेन में एक महिला को जिंदा जलाने वाला आरोपी एक अवैध अप्रवासी है। जांच में खुलासा हुआ है कि उसे पहले निर्वासित कर दिया गया था, लेकिन वह फिर से अमेरिका में अवैध रूप से दाखिल हो गया। अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हैरानी जताई। 
विज्ञापन


अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल हुआ आरोपी
पुलिस ने आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि ग्वाटेमाला के निवासी सेबेस्टियन जेप्टा ने कॉने आइलैंड और स्टिलवैल एवेन्यू के बीच चलने वाली सबवे ट्रेन में एक महिला को जिंदा जला दिया। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस जांच में पता चला है कि जेप्टा को साल 2018 में अमेरिका के एरिजोना में बॉर्डर पुलिस ने अवैध रूप से सीमा पार करते हुए पकड़ा था। इसके बाद जेप्टा को निर्वासित कर दिया गया था, लेकिन वह फिर से अमेरिका में दाखिल हो गया। हालांकि जेप्टा फिर से कैसे और कब अमेरिका पहुंचा, इसका पता नहीं चला है। 
 

जेप्टा के इस खुलासे को लेकर सोशल मीडिया पर काफी कुछ लिखा जा रहा है। ऐसे ही एक सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एलन मस्क ने लिखा- वाह। दरअसल मस्क अवैध अप्रवासन के विरोधी हैं और राष्ट्रपति चुनाव में अवैध अप्रवासन का मुद्दा खूब गरमाया था। यही वजह है कि मस्क ने जेप्टा के अवैध रूप से अमेरिका में आने के लिए मौजूदा सरकार पर तंज कसा।
विज्ञापन


लाइटर से आग लगाने का आरोप
जेप्टा पर आरोप है कि उसने लाइटर से महिला के कपड़ों में आग लगा दी, जिससे कुछ ही सेकेंड में जलकर महिला की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने इसे किसी इंसान का इंसान के प्रति सबसे घृणित अपराध कहा है। घटना के कुछ घंटे बाद ही जेप्टा को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस का कहना है कि जेप्टा की जेब से लाइटर भी बरामद किया गया था। पुलिस ने अभी तक मृतका की पहचान उजागर नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें