फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: फलस्तीन समर्थक रिद्धि पटेल बोली- सबको मार दूंगी, तत्काल गिरफ्तारी; PM मोदी के लिए भी कर चुकी बदजुबानी

Sun, 14 Apr 2024 03:01 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, न्यूयॉर्क

सार

कैलिफोर्निया प्रांत के बेकर्सफील्ड शहर में एक स्थानीय परिषद की सुनवाई के दौरान वहां के मेयर करेन गोह व सिटी काउसिंल के सदस्यों को 'जान से मारने' की धमकी देने पर भारतीय मूल की रिद्धि पटेल (28) को गिरफ्तार कर लिया गया।  
विज्ञापन
रिद्धि पटेल - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल के खिलाफ लड़ाई में फलस्तीन का समर्थन नहीं करने पर सबको मारने की धमकी देने वाली रिद्धि पटेल को जेल में डाल दिया गया है। हिंदू विरोधी एक्टिविस्ट रिद्धि पीएम नरेंद्र मोदी के लिए भी अपशब्दों का प्रयोग कर चुकी है। अमेरिका में शुक्रवार को जब उसे अदालत में पेश किया गया तो वह रोने लगी।

विज्ञापन


मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित बेकर्सफील्ड में सामने आया है। सिटी काउंसिल की बैठक में भारतीय मूल की अमेरिकी रिद्धि ने वहां के मेयर को ही हत्या की धमकी दे डाली। यही नहीं, उसने सिटी काउंसिल के सदस्यों को हत्या की धमकी दी जो फलस्तीन के खिलाफ थे। उसने काउंसिल के सदस्यों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि हर पीड़ित को अत्याचारी के खिलाफ प्रदर्शन का अधिकार है और अच्छा होगा कि कोई गिलोटिन से तुम सबका गला काट दे। 

नवरात्रि का भी किया जिक्र
रिद्धि पटेल ने नवरात्रि का भी जिक्र किया। उसने कहा कि कुछ वर्षों में उसने बैठक में कभी मेटल डिटेक्टर नहीं देखा, इतनी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था नहीं देखी, ये सब इसीलिए किया जा रहा है ताकि फलस्तीनियों को अपराधी साबित  किया जा सके। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रिद्धि ने सदस्यों से कहा, तुम लोग सभी भयानक इंसान हो और यीशु ने तुम्हें खुद ही मार डाला होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें