फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: अमेरिका में शटडाउन रोकने की कोशिशें जारी, संसद से नए बिल को मंजूरी, ट्रंप को लगा झटका

Sat, 21 Dec 2024 11:42 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

नया विधेयक माइक जॉनसन ने ही पेश किया है और निचले सदन से नए बिल को 366-34 से भारी बहुमत से मंजूरी दे दी। जॉनसन ने कहा कि 'यह देश के लिए एक अच्छा परिणाम है।' यह नया विधेयक नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए झटका है क्योंकि नए विधेयक में ट्रंप की मांग को नहीं माना गया है। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में सरकार ने बंद (शटडाउन) की आशंका को लगभग रोक दिया है। इसके लिए नया विधेयक लाया गया है, जिसे अमेरिकी संसद की मंजूरी भी मिल गई है। निचले सदन से पहले ही विधेयक को मंजूरी मिल चुकी थी। अब सीनेट ने भी इसे मंजूर कर लिया है। नियमों के तहत अब इस विधेयक को हस्ताक्षर के लिए राष्ट्रपति बाइडन के पास भेजा जाएगा। संभवतः बाइडन भी जल्द इस पर हस्ताक्षर कर देंगे, जिसके बाद शटडाउन की आशंका भी खत्म हो जाएगी। हालांकि यह नया विधेयक नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए झटका है क्योंकि नए विधेयक में ट्रंप की मांग को नहीं माना गया है।
विज्ञापन


संसद से मिली मंजूरी
अमेरिकी संसद के निचले सदन के सभापति माइक जॉनसन ने कहा कि कांग्रेस देश में शटडाउन नहीं होने देने की पूरी कोशिश कर रही है। नया विधेयक माइक जॉनसन ने ही पेश किया है और निचले सदन से नए बिल को 366-34 से भारी बहुमत से मंजूरी दे दी। जॉनसन ने कहा कि 'यह देश के लिए एक अच्छा परिणाम है।' हालांकि ट्रंप ऋण सीमा बढ़ाने की मांग पर अड़े हुए हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋणसीमा बढ़ाने की ट्रंप की मांग के पीछे असल में अरबपति एलन मस्क का दिमाग माना जा रहा है। ट्रंप ने सरकार का खर्च कम करने की जिम्मेदारी एलन मस्क को ही दी है। ऐसे में कई सांसदों में इस बात की नाराजगी है कि मस्क कांग्रेस के सदस्य नहीं हैं, लेकिन वे कांग्रेस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने जिस अंदाज में अपनी सरकार में मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों की की नियुक्ति की है, उससे भी उनकी पार्टी के कई सांसद नाराज बताए जा रहे हैं। यही वजह रही कि ट्रंप की ऋण सीमा बढ़ाने की मांग के चलते व्यय विधेयक पारित नहीं हो सका और कई रिपब्लिकन सांसदों ने भी विधेयक के खिलाफ वोट किया। इससे रिपब्लिकन पार्टी पर ट्रंप की पकड़ कमजोर होती दिखी है। 
विज्ञापन


शटडाउन से अमेरिका में लाखों कर्मचारी छुट्टी पर भेजे जा सकते हैं
अगर नया विधेयक नहीं लाया जाता तो इसके चलते अमेरिका में शटडाउन होना तय था। इसके चलते सरकार के 22 लाख कर्मचारियों में से आठ लाख कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजना पड़ेगा और सिर्फ जरूरी कर्मचारी ही बिना वेतन काम करते। इससे सरकार का कामकाज बुरी तरह प्रभावित होता और इसका असर आम जनता पर पड़ना तय था। अब चूंकि क्रिसमस की छुट्टियां हैं तो ऐसे समय में अमेरिका में बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। शटडाउन होने से एयरपोर्ट्स पर लंबी-लंबी कतारें दिख सकती थीं।  
विज्ञापन


संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें