फ्रांस : बंदी में रोजाना 432 लोगों की मौत
राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने लॉकडाउन की घोषणा 14 मार्च को की थी। 10 अप्रैल तक कुल 49,351 संक्रमित हुए, जबकि 12,113 लोगों की जान गई। आंकड़ों के अनुसार इन 28 दिनों में यहां रोजाना 1762 लोगों में वायरस मिला जबकि 432 लोगों की रोजाना मौत हुई।
पाबंदियाें के बाद भी नहीं थमीं मौतें
स्पेन में लॉकडाउन के 10 अप्रैल को 28 दिन पूरे हो गए। इस बीच कुल 1,48,125 लोगों में संक्रमण मिला जबकि 15,039 लोगों की मौत हुई। इस अनुसार देश में रोजाना 5,290 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई और 537 लोगों की जान गई।
स्पेन में वायरस लॉकडाउन से पहले ही हावी था
अमेरिका और ब्रिटेन में लॉकडाउन के 28 दिनों के भीतर वायरस का आंतक दिखा उससे ये तो साफ हो गया कि वायरस यहां पहले से ही हावी था।