केंटुकी के जॉनसन काउंटी में जलभराव
- फोटो : X@KentuckyPower
लोगों से अभी सड़कों पर न निकलने की अपील
बेशियर ने बताया कि कई मौतें कारों के पानी में फंस जाने के कारण हुईं, जिनमें एक मां और उसका सात वर्षीय बच्चा भी शामिल है। उन्होंने कहा, ' तो दोस्तों, अभी सड़कों पर न निकलें और सुरक्षित रहें। यह खोज और बचाव का चरण है तथा मुझे उन सभी केंटकी के लोगों पर बहुत गर्व है, जो अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं।'
पेरी और नोट काउंटी में बारिश से उखड़े पेड़
- फोटो : X@KentuckyPower
तूफान के बाद से 1000 लोगों को बचाया गया
बेशियर ने बताया कि तूफान शनिवार को शुरू हुआ, जिसके बाद से पूरे राज्य में 1,000 लोगों को बचाया गया है। उन्होंने बताया कि तूफानों के कारण लगभग 39,000 घरों की बिजली काटी गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के कारण बिजली कटौती बढ़ सकती है।
फ्लड काउंटी के रूट 23 पर जलभराव
- फोटो : X@KentuckyPower
केंटकी-टेनेसी में बारिश से बिगड़े हालात
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, केंटकी और टेनेसी में बारिश से हालात और बिगड़ गए हैं। नेशनल वेदर सर्विस के वरिष्ठ पूर्वानुमानकर्ता बॉब ओरेवेक ने कहा कि केंटकी और टेनेसी के कुछ हिस्सों में छह इंच तक बारिश हुई। ओरेवेक ने कहा कि इसका असर कुछ समय तक जारी रहेगा। बहुत सी नदियां उफान पर हैं और बाढ़ आ रही है।
लेचर काउंटी में तूफान के बाद बिजली बाधित
- फोटो : X@KentuckyPower
टेनेसी में बांध टूटने से आई बाढ़
शनिवार दोपहर, टेनेसी के रिवास के छोटे से समुदाय में एक बांध टूट गया, जिससे आस-पास के इलाकों में बाढ़ आ गई। लोगों को बचाने के लिए अग्निशमन अधिकारियों को बचाव कार्य में जुटना पड़ा। बांध टूटने से कुछ घंटे पहले ही नेशनल वेदर सर्विस ने अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की थी।
लेचर काउंटी में बर्फबारी के बाद तूफान का कहर
- फोटो : X@KentuckyPower
अटलांटा में पेड़ गिरने से व्यक्ति की मौत
अटलांटा में रविवार तड़के एक बड़ा पेड़ घर पर गिर गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, केंटकी में कारों और इमारतों में पानी भर गया और वर्जीनिया में भूस्खलन के कारण सड़कें अवरुद्ध हो गईं। टेनेसी और अर्कांसस के साथ-साथ दोनों राज्यों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई थी।
संबंधित वीडियो