अमेरिकी संघीय आव्रजन एजेंसी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024 के लिए एच-1बी वीजा के लिए लॉटरी चयन का दूसरा दौर जल्द ही शुरू होगा। इस निर्णय से भारतीय पेशेवरों को काफी लाभ हो सकता है। अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) के मुताबिक, वह लॉटरी चयन प्रक्रिया का उपयोग करके पहले जमा किए गए इलेक्ट्रॉनिक पंजीकरणों में से अतिरिक्त पंजीकरणों का चयन करेगा। यूएससीआईएस ने मार्च में वित्तीय वर्ष 2024 एच-1बी कैप के लिए प्रस्तुत किए गए इलेक्ट्रॉनिक पंजीकरणों का प्रारंभिक चयन किया था।
अमेरिकी सरकार के मुताबिक, एच-1बी वीजा के सबसे अधिक लाभार्थी भारतीय हैं। कुल वीजा धारकों में लगभग 75 फीसदी भारतीय शामिल हैं। चयन होने पर दी जाएगी जानकारी यूएससीआईएस ने बताया, दूसरी चयन प्रक्रिया को पूरा करने के बाद जब आवेदकों को सूचित करेंगे तो हम घोषणा करेंगे कि वे लागू चयनित पंजीकरण में नामित लाभार्थी के लिए एच-1बी कैप-विषय याचिका दायर करने के लिए पात्र हैं। इसके बाद बताएंगे कि नोटिस कब और कहां फाइल करना है।
दुनिया में एक बार फिर कहर बरपाएगी खतरनाक बीमारी कैंडिडा ऑरिस
अवसादग्रस्त छात्रा का पता लगाने में जुटा भारतीय दूतावास
अमेरिका के शिकागो में भारतीय वाणिज्य दूतावास हैदराबाद की उस छात्रा सैयदा लुलु मिन्हाज जैदी का पता लगने की कोशिश कर रहा है, जिसके अवसादग्रस्त और खराब आर्थिक स्थिति में होने की बात सामने आई है। वाणिज्य दूतावास ने कहा कि वह छात्रा सैयदा को हर प्रकार से सहायता मुहैया कराएगा।
बिजली गिरने से झुलसी भारतीय छात्रा की हालत में सुधार
हॉलीवुड में हड़ताल की वजह से एमी अवॉर्ड्स स्थगित
हॉलीवुड में इन दिनों चल रही अभिनेताओं और लेखकों की हड़ताल की वजह से 75वां एमी अवॉर्ड्स स्थगित किया गया है। हड़ताल के चलते कई फिल्में भी अटक गईं हैं। कई दिन से चर्चा थी कि कार्यक्रम स्थगित हो सकता है। अब इसकी पुष्टि हो गई है। 75वां एमी अवॉर्ड्स अब अगले साल जनवरी में आयोजित हो सकता है।
धोखाधड़ी में भारतीय मूल के शख्स को 8 साल की जेल
ब्रिटेन में भारतीय मूल के किशन भट्ट (28) को पुलिसकर्मी या बैंक कर्मचारी बनकर बुजुर्ग पीड़ितों से 2.60 लाख पाउंड से अधिक की धोखाधड़ी में आठ साल जेल की सजा सुनाई गई है। किशन भट्ट को नवंबर 2022 में दोषी ठहराए जाने के बाद धोखाधड़ी के नौ मामले में स्नारेसब्रुक क्राउन कोर्ट में सजा सुनाई गई। सितंबर 2020 से मई 2022 के बीच भट्ट ने नौ पीड़ितों को निशाना बनाया।