फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाइट हाउस गोलीबारी: सीक्रेट सर्विस के प्रमुख ने जांबाज अफसरों को सराहा, राष्ट्रपति ट्रंप ने भी जताया आभार

Mon, 25 May 2026 07:30 AM IST
राकेश कुमार एएनआई, वाशिंगटन।

सार

व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी में सीक्रेट सर्विस ने शूटर को मार गिराया है। इस बहादुरी के लिए सीक्रेट सर्विस के डायरेक्टर सीन एम कुरन और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जवानों की मुस्तैदी और जांबाजी की सराहना की है। उन्होंने क्या-क्या कहा? खबर में जानिए...
 
विज्ञापन
सीन एम कुरन, निदेशक, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी की घटना के बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के डायरेक्टर सीन एम कुरन ने अपने अधिकारियों और जवानों की बहादुरी की जमकर तारीफ की है। वाशिंगटन डीसी के 17वें स्ट्रीट और पेनसिल्वेनिया एवेन्यू पर हुई इस वारदात को लेकर जारी एक आधिकारिक बयान में उन्होंने कहा, 'मैं कल रात एक हथियारबंद शूटर का डटकर सामना करने वाले सीक्रेट सर्विस के पुलिस अधिकारियों की कार्रवाई की सराहना करता हूं। हमारे जवानों की ट्रेनिंग, सतर्कता, सही पोजिशनिंग और तुरंत उठाए गए कदमों ने कई लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई है।' उन्होंने आगे कहा कि राजनीतिक रूप से बढ़े हुए खतरे के इस माहौल में भी हमारे अधिकारी लगातार वीरता के साथ अपना फर्ज निभा रहे हैं।
विज्ञापन


एक राहगीर घायल, शूटर ढेर
सीक्रेट सर्विस के प्रमुख ने कहा कि इस मुठभेड़ में किसी भी सुरक्षा अधिकारी को चोट नहीं आई है। उन्होंने त्वरित कार्रवाई में सहयोग के लिए संघीय और स्थानीय सुरक्षा भागीदारों का आभार व्यक्त किया। डायरेक्टर कुरन ने घटना में घायल हुए एक निर्दोष राहगीर के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि सीक्रेट सर्विस उसके जल्द से जल्द पूरी तरह ठीक होने की कामना करती है।

यह भी पढ़ें: व्हाइट हाउस के पास गोलियां बरसाने वाला सिरफिरा: खुद को समझता था 'ईसा मसीह', जानिए कौन था नासिरे बेस्ट?
विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप ने सुरक्षा बलों को कहा 'थैंक यू'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी व्हाइट हाउस के गेट के पास मुस्तैदी दिखाते हुए हमलावर को ढेर करने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों और सीक्रेट सर्विस के एजेंटों का शुक्रिया अदा किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर किए अपने एक पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि मारे गए शूटर का पुराना हिंसक इतिहास रहा था। राष्ट्रपति ने लिखा कि व्हाइट हाउस के पास एक बंदूकधारी के खिलाफ आज शाम त्वरित और पेशेवर कार्रवाई करने के लिए हमारी महान सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन बलों को धन्यवाद। वह बंदूकधारी देश की इस सबसे प्रतिष्ठित इमारत को लेकर किसी संभावित सनक का शिकार था। व्हाइट हाउस के गेट के पास सीक्रेट सर्विस एजेंटों के साथ हुई गोलीबारी में वह शूटर मारा जा चुका है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए पुख्ता सुरक्षा जरूरी
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने पोस्ट में इस बात का भी जिक्र किया कि यह घटना 'व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर' के दौरान हुई गोलीबारी के ठीक एक महीने बाद हुई है। उन्होंने कहा कि ये लगातार होती घटनाएं यह दिखाती हैं कि आने वाले सभी राष्ट्रपतियों के लिए वाशिंगटन डीसी में एक ऐसा स्थान तैयार करना कितना जरूरी है जो इतिहास में सबसे ज्यादा सुरक्षित और अभेद्य हो। उन्होंने कहा कि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा आज इसी बात की मांग करती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें